19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : टल सकती है एसआइ/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 परीक्षा! सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Rajasthan : राजस्थान में RPSC की एसआइ/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 5 और 6 अप्रेल को होने वाली परीक्षा टल सकती है। सुप्रीम कोर्ट आज गुरुवार को सुनवाई करेगा। फैसले का करें इंतजार।

2 min read
Google source verification
Rajasthan SI Recruitment-2021 exam New twist Selected SI filed SLP in Supreme Court
Play video

फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : राजस्थान में RPSC एसआइ/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 परीक्षा 5 और 6 अप्रेल कराने जा रहा है। उधर सुप्रीम कोर्ट चार दिन बाद होने वाली एसआई भर्ती-2025 को स्थगित करने की मांग पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। सूरजमल मीणा की याचिका में 5 और 6 अप्रेल 2026 को प्रस्तावित एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 परीक्षा को कम से कम 4 सप्ताह के लिए टालने का आग्रह किया गया है।

याचिका में कहा है कि अभ्यर्थियों को भर्ती में आयुसीमा में छूट नहीं मिली। एकलपीठ के अंतरिम आदेश पर फॉर्म जमा हो गए, लेकिन खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने खंडपीठ को 31 मार्च तक सभी अपीलों पर फैसला करने को कहा, लेकिन हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अभी तक कोई फैसला नहीं दिया। ऐसे में लिखित परीक्षा होने के बाद अगर हमारे पक्ष में भी फैसला आता है तो वह निष्प्रभावी हो जाएगा। इसलिए फिलहाल भर्ती को चार सप्ताह के लिए टाला जाए।

यह था मामला पूरा विवाद एसआई भर्ती-2021 से जुड़ा हैं। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पेपरलीक और गंभीर अनियमित्ताओं के चलते साल 2021 की एसआई भर्ती को 28 अगस्त 2024 को रद्द कर दिया, लेकिन एकलपीठ के भर्ती रद्द करने के फैसले को 8 सितंबर को खंडपीठ ने स्टे कर दिया।

वर्ष 2021 की एसआइ भर्ती से जुड़ा ​है पूरा विवाद

यह विवाद वर्ष 2021 की एसआइ भर्ती से जुड़ा है, जिसे हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पेपर लीक और अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया था, लेकिन खंडपीठ ने उस पर रोक लगा दी थी। एसआइ भर्ती 2021 की भर्ती परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 को आयोजित हुई थी। इस भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली के आरोप लगे थे। जांच एसओजी को सौंपी गई। इस मामले में आरपीएससी सदस्य रामूराम राईका और बाबूलाल कटरा की गिरफ्तारी भी हुई।

इसके बाद 13 अगस्त 2024 को भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर याचिका दायर हुई। इस याचिका की लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 28 अगस्त 2025 को भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला दिया था। पर चयनित एसआई अभ्यर्थियों ने इस फैसले को हाईकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी। खंडपीठ ने एकल पीठ के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी।

लेकिन अभी फैसला नहीं आया

इसके बाद वे अभ्यर्थी जो भर्ती परीक्षा को रद्द करवाना चाहते थे याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने एकल पीठ के फैसले को बहाल करते हुए हाई कोर्ट की खंडपीठ को 3 महीने में फैसला लेने का आदेश दिया। इस मामले में खंडपीठ अपनी सुनवाई लगभग पूरी कर चुकी है। लेकिन अभी फैसला नहीं आया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तैयारियां पूरी, 5 और 6 अप्रेल होगी परीक्षा

उधर दूसरी तरफ राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रेल होने की पूरी संभावना है। वैसे तो राजस्थान लोक सेवा आयोग की तैयारियां पूरी हैं। उधर सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत जालसाजी, पेपर लीक, डमी कैंडिडेट या नकल की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।