बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा के कुछ बच्चों ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई शॉर्ट फिल्म, बोले- हम मतदान नहीं कर सकते, लेकिन प्रेरित तो कर सकते हैं

www.patrika.com/banswara-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 3:58 PM IST
banswara
Video : बांसवाड़ा के कुछ बच्चों ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई शॉर्ट फिल्म, बोले- हम मतदान नहीं कर सकते, लेकिन प्रेरित तो कर सकते हैं

बांसवाड़ा. मतदान का नाम सुनते ही जेहन में 18 वर्ष से अधिक उम्र का ख्याल आता है, जो नियम कायदों के हिसाब से सही भी है, लेकिन यह आवश्यक नहीं कि मतदान के प्रति किसी को प्रेरित करने के लिए भी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक हो। और ऐसा ही उदाहरण पेश किया है बांसवाड़ा शहर की बाहुबली कॉलोनी के बच्चों ने, जिन्होंने लघु फिल्म बनाकर सभी मतदाताओं को आगामी सात दिसम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की है।

हम मतदान नहीं कर सकते, लेकिन प्रेरित तो कर सकते हैं
आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने वाले ये सभी बच्चे 18 वर्ष आयु से कम हैं। इन आठ बच्चों में कुछ कक्षा नौ में अध्ययनरत हैं तो कुछ कक्षा 10 में। इन बच्चों का कहना है कि यह सही है कि नियमानुसार हम मतदान नहीं कर सकते, लेकिन हम मतदान का महत्व समझते हैं और इसलिए ही हम सभी ने मिलकर लघु फिल्म बनाई ताकि सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर सकें। प्रमुख जैन, दक्ष कोठारी, निधि सेठ, वंश तिवारी, प्रखर जैन, तनिश पारसोलिया, हर्ष कट्टू और ईश शाह ने फिल्म में किरदार निभाए।

ऐसे आया विचार
लघु फिल्म बनाने वाले बच्चों के ग्रुप ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया’ के ईश शाह ने बताया कि चंूकि बांसवाड़ा जिले में बड़ा वर्ग अशिक्षित है, जिन्हें मतदान की अहमियत नहीं पता है। इसके अलावा कुछ लोग लोभ में आकर, जाति और रिश्तेदारी के नाम पर तथाकथित प्रत्याशियों को मतदान करते हैं। वो लोग यह नहीं विचार करते कि मतदान उनका अधिकार है जिसके बूते सरकार बनती है और उनका एक मत एक अच्छी सरकार बनाने में मदद करता है। राह से भटके हुए ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के हम सभी दोस्तों ने मिलकर लघु फिल्म बनाई है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?