बांसवाड़ा

उठो मुसाफिर बिस्तर बांधों गाड़ी आने वाली है, राम नाम की टिकट कटा लो घंटी बजने वाली है….

Rajasthan

सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन
भीलूड़ा. जेठाना में मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को 795 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन हुआ। गणपति पूजन व सरस्वती वंदना जितेन्द्र भट्ट द्वारा की गई। यजमान पंकज पाटीदार ने रामजी ओर देवेंग पाटीदार ने हनुमानजी की तस्वीर पर तिलक व रमणलाल पाटीदार ने माल्यार्पण द्वारा पूजन करवाया। भरत भट्ट व जगदीश सुथार ने हनुमान जी का आह्वान किया। मंडल की ओर से जितेन्द्र भट्ट व नकुल गोगरोत ने यजमान परिवार का स्वागत किया। यजमान परिवार द्वारा मंडल के अध्यक्ष को पगड़ी व सभी सदस्यों को उपराना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। श्रद्धालुओ ने राष्ट्रगान करने के बाद नरेश भट्ट, शिवलहरी ओर जितेन्द्र कलाल द्वारा सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने उठो मुसाफिर बिस्तर बांधो गाड़ी आने वाली है रामनाम की टिकट कटा लो घंटी बजने वाली है.... सहित भजनों की प्रस्तुति दी। डैनी ने ऑर्गन, रुद्र नीरज ने ढोलक, विभिन्न वाद्ययंत्रों कर्मवीरसिंह राठौड़, उतम पंचाल, भगू दर्जी, निलेश गामोट, जयंतीलाल सुथार, गोविंद दर्जी, नीलकंठ गोगारोत, जिग्नेश रावल ने संगत दी। जुगल किशोर सोनी व धार्मिक पंचाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। यजमान परिवार द्वारा आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर देवेंग केवल पाटीदार,लक्ष्मीकांत माली,मुकेश जोशी, रमण,चेतन, रमण घोटाद, दिलीप जोशी, अशोक, नितिन मेहता, दिनेश सहित धर्मप्रेमी मौजूद थे।

Updated on:
27 Jul 2026 06:01 am
Published on:
27 Jul 2026 06:01 am