बांसवाड़ा

ऑनर किलिंग : पिता और भाई को नागवार गुजरा बेटी का प्रेम, प्रेमी के घर में घुस लाठियों से पीटा और जबरन पिला दिया जहरीला पदार्थ

बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटनाक्रम, युवक की मौत, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा  
2 min read
honor killing, murder, banswara news, banswara hindi news, banswara latest hindi news, latest news

बांसवाड़ा.छोटी सरवा. जिले के पाटन थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां एक युवती के पिता और भाइयों ने बेटी के प्रेमी को दर्दनाक मौत दे दी। बेटी और युवक को बातचीत करते देखना युवती के भाइयों का बर्दाश्त नहीं हुआ और उसी रात दर्दनाक वारदात को अंजाम दे दिया। जिसमें युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक युवके परिजनों ने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जिन्हें काफी समझाइश के मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी कर लिया गया।
दरअसल, पाटन थाना क्षेत्र की बड़ी सरवा पंचायत के कुकड़ीपाड़ा गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों ने एक युवक को पहले तो पीट-पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद उसके मुंह में विषाक्त पदार्थ उड़ेल दिया। इससे युवक की मौत हो गई, लेकिन दूसरे दिन परिजनों ने गांव में एवं कुशलगढ़ चिकित्सालय में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस की समझाइश से मामला शांत हुआ।

प्रेम प्रंसग का था यह पूरा मामला
पाटन थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि कुकड़ीपाड़ा निवासी राजू (२२) पुत्र नारजी और उसके कुटुम्ब की ही युवती रेखा पुत्री पारू के मध्य लंबे समय से पे्रम संबंध थे। दोनों छिप-छिपकर मिला करते थे। सोमवार को दोनों आपस में बात कर रहे थे। युवती के परिजनों ने दंेखा तो उन्हें यह बात नागवार गुजरी। इस पर तैश में आया रेखा का पिता पारू पुत्र वेसिया तथ उसका भाई कचरू व कचरू का लडक़ा गुडि़या हाथों में लट्ठ लेकर रात्रि करीब ११:४५ पर राजू के घर पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया। राजू के चिल्लाने की आवाज पर दूसरे मकान में सो रहा उसका पिता नारजी दौडक़र आया और आरोपितों से अपने बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित नहीं रुके। राजू जब लहूलुहान हो गया तो आरोपितों ने विषाक्त पदार्थ की बोतल राजू के मुंह में उड़ेल दी। इसके बाद राजू अचेत हो गया और वहीं ढेर हो गया।

पुलिस पहुंची चिकित्सालय लेकर

15 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को कुशलगढ़ मोर्चरी में लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के लिए जब परिजनों ने बुलाया गया तो उन्होंने कुछ देर हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि जब तक पुलिस की ओर से आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक शव का पीएम नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ। घटना के बाद आरोपित का परिवार गांव छोडक़र फरार हो गया।

Updated on:
16 Aug 2017 09:11 pm
Published on:
16 Aug 2017 06:53 pm