बांसवाड़ा

विधायक के बेटे ने शादी में की फायरिंग, सोशल मीडिया पर Video Viral

Video Viral: बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र की विधायक रमिला खडि़या के बेटे और युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित खडि़या की ओर से हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2023, 10:42 AM IST
firing.jpg

Celebratory Firing In Wedding: बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र की विधायक रमिला खडि़या के बेटे और युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित खडि़या की ओर से हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। वीडियो में विधायक पुत्र अपने दो अन्य साथियों के साथ हवाई फायर करता हुआ दिख रहा है।

विधायक पुत्र की इस गैरकानूनी हरकत का वीडियो किसी शादी समारोह का है। यह कहां और कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। बताया गया कि विधायक पुत्र रोहित ने खुद सोशल मीडिया पर इसका 15 सेकंड का वीडियो स्टेटस पर डाला। इसके बाद यह गुरुवार को चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने भी इसकी जानकारी से इनकार किया।
यह भी पढ़ें : सगाई की रस्म करने जाते वक्त खराब हुई कार, फिर गधे और ढोल-नगाड़ों के साथ शोरूम पहुंचा मालिक, Video Viral


हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध
मामले में रोहित खडि़या ने कहा कि वीडियो 15 दिन पुराना है। शादी समारोह में दोस्तों ने कहा तो खुशी के मौके पर फायरिंग की थी। हमारे जनजाति समाज में खुशी के मौके पर इस प्रकार फायर कर खुशी मनाते हैं। वहीं मामले में विधायक खडि़या को कई बार कॉल किए गए, लेकिन फोन नो रिसीव रहा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस का नया फरमान, सोशल मीडिया यूज करने के लिए जारी की नई पॉलिसी, जानिए क्या है नए नियम

दूसरी ओर, प्रकरण की जानकारी से डीएसपी कुशलगढ़ रूपसिंह ने इनकार किया। उन्होंने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा। गौरतलब है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है, जिस पर पुलिस कार्रवाई संभव है। गौरतलब है कि जिले में पहले भी इस तरह की दबंगई की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?