www.patrika.com/banswara-news
बांसवाड़ा. तलवाड़ा. कस्बे से करीब 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित सागवाडिय़़ा मेें महिला समूह ने सोमवार रात साढ़ेे नौ बजे अवैध शराब के अड्डों पर धावा बोला और शराब बनाने के बर्तन व महुआ आदि उठा ले आई। इस मुहिम में उनका पुरुषों नेे भी सहयोग किया। अड्डों से लाई सामग्री के साथ सभी रात को गांव के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर बैठे और जब पुुलिस पहुुंची तो उसने सारी सामग्र्री जब्त कर ली। दूसरी ओर कूपड़ा केे डायमंंड सर्कल पर अवेैेध अड्डे पर पांच ट्रैक्टर भरकर महिलाओं ने धावा बोला। ग्रामीणों ने बताया कि वहां पर वर्षो से कई शराब के अड्डे चल रहेे थेे लेकिन पुुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी।
ग्रामीण महिलाओ ने बताया कि सागवाडिय़ा में रात को अड्डे पर शराब बर्तन व शराब जब्त करनेे पर आबकारी के लोगों को फोन किया लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जता दी। गढ़ी की पुलिस जरूर मौके पर पहुंंची और जब्त सामग्री ले गई। लोगों ने पुलिस से कहा कि कुु छ अन्य जगह पर कार्रवाई के लिए चलें लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया और रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान अरविन्द मालवीया के नेतृृत्व में लक्ष्मी मालवीया, पारी मईड़ा, तुुलसी डिंंडोर, धुुली , राधा, मंजुला दायमा आदि सहित बड़ी संंख्या में महिलाएं व युुवा भी उपस्थित थे।
ंक्या : समाज से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में आदिवासी समाज की महिलाओं ने शराब के अवैध अड्डों को बंद कराने के लिए एकजुट होकर कार्रवाई कर रहीं है।
कब से : समाज की ओर से विभिन्न चौखलों के अधीन महिलाएं तकरीबन एक माह से नशा विरोधी अभियान चला रही हैं। जिसके तहत वे एकजुट होकर विभिन्न गांवों में संचालित अवैध अड्डों को बंद करा रही हैं।
कहां : सोमवार को घलकिया पंचायत के अरनिया और देवलिया गांव में तीन ट्रैक्टर में महिलाएं और अन्य वाहनों से युवक और पुरुषों ने वाश और महुआ नष्ट किया
आगे : चौखला अध्यक्ष धूलजी ने बताया कि कई गांवों में संचालित यह अभियान समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए है। जिसे आगे भी चलाया जाएगा। अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।