बारां

268 मतदान केन्द्रों पर 228264 मतदाता चुनेंगे अपना प्रतिनिधि

अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के तहत निर्वाचन विभाग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं ताकि 11 नवम्बर को मतदान और 14 नवम्बर को मतगणना सुचारू रूप से हो सके।

3 min read
Nov 08, 2025
source patrika photo

अंता उपचुनाव 2025 में सुरक्षा के पुख्ता इंत•ााम, स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

बारां. अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के तहत निर्वाचन विभाग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं ताकि 11 नवम्बर को मतदान और 14 नवम्बर को मतगणना सुचारू रूप से हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व ङ्क्षसह तोमर ने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 268 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। क्षेत्र में 2,28,264 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,16,783 पुरुष, 1,11,477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट, 4 वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक तथा 4 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव अवधि के दौरान 13 अन्तर्राज्यीय नाके और 5 अन्तर जिला नाके सक्रिय हैं, जहां सशस्त्र बलों की निगरानी में लगातार चेङ्क्षकग की जा रही है।

मतदाता पर्चियों का वितरण हुआ पूरा

मतदाता सूचना पर्चियां रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई हैं। अधिकारियों की टीमें घर-घर जाकर वितरण और क्रॉस चैङ्क्षकग कर रही हैं। हर टीम प्रतिदिन कम से कम 15 घरों में जाकर सत्यापन कर रही है। इस उपचुनाव में 5 ग्रीन मतदान केन्द्र बनाए जा रहे हैं। सभी मतदान केन्द्रों को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। प्रत्येक बूथ पर रैंप, पीने का पानी, छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और वॉलंटियर की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने-ले जाने में सुविधा हो। ईवीएम मशीनों को 2 नवम्बर को जिला वेयरहाउस से सुरक्षा के साथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बारां में शिफ्ट किया गया था, जिसकी कमीशङ्क्षनग 3 से 4 नवम्बर के बीच पूरी हो चुकी है। वहां से 10 नवम्बर को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी होगी। मतदान समाप्ति के बाद काम में ली गई ईवीएम व सामग्री जमा कराने हेतु 6 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें एक काउंटर महिला एवं दिव्यांग कर्मियों के लिए आरक्षित रहेगा। ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए 3 स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं, जिन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

शस्त्र जमा कराए

भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित करने के लिए अंता क्षेत्र में 4,262 शस्त्र जमा कराए गए हैं। नाकाबंदी के दौरान 8 अवैध हथियार और 5 कारतूस जब्त किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु 1,134 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है, वहीं 2,716 व्यक्तियों को मुचलकों पर पाबंद किया गया है।

मतगणना 14 को

मतगणना 14 नवम्बर 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बारां के सेमिनार हॉल में होगी। मतगणना प्लान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंत•ााम रहेंगे और पूरे परिसर में सीसीटीवी निगरानी रहेगी।

महिला एवं पुरुषों के लिए अलग कतारें

सभी मतदान केन्द्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सहायता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संयुक्त नियंत्रण कक्ष

उपचुनाव के लिए जिला मुख्यालय पर संयुक्त नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसमें मीडिया, सी-विजिल, डब्ब् एवं एनजीआरएस से संबंधित निगरानी की जा रही है। यह केंद्र 24 गुणा 7 संचालित रहेगा और इसका प्रभारी उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग को बनाया गया है।

अब तक 21 करोड़ रुपए से अधिक की कर चुके जब्ती

जिलेभर में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक जांच टीमों ने कुल 21 करोड़ 21 लाख 12 हजार 312 रुपये की जब्ती की गई है, जिसमें अवैध शराब 19.27 लाख, नशीले पदार्थ 35.46 लाख, फ्रीबीज व अन्य सामग्री 20.55 करोड व नगद राशि 11.34 लाख शामिल है।

मोबाइल रखने के लिए जूट बैग, हर केन्द्र की होगी वेबकास्टिंग

प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मोबाइल फोन जमा करने के लिए जूट बैग उपलब्ध कराए गए हैं। दो वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। सभी केन्द्रों पर वेबकाङ्क्षस्टग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला मुख्यालय व रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जिनमें आईटी विभाग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी। ईवीएम बैलेट पेपर पर अभ्यर्थियों की रंगीन फोटो अंकित की गई है ताकि मतदाताओं को पहचान में आसानी हो। मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी तक राजनीतिक प्रचार पर रोक रहेगी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सभी दलों, प्रत्याशियों व एजेंटों को इसकी सूचना दे दी गई है।

मतदान के 72 घंटे पूर्व एसओपी जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंता विधानसभा उप चुनाव 2025 के तहत आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को मतदान दिवस है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्गत मतदान समाप्ति के अंतिम 72 घंटे के मानक आचार संहिता के तहत विधि-व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन के आदेश दिए हैं। असामाजिक और विघटनकारी तत्वों का जिले की सीमा में प्रवेश को रोकने के लिए 72 घंटा पूर्व से अन्तराज्यीय और अंतर जिला सीमाएं सील रहेंगी। 48 घंटा पूर्व मैरेज हॉल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं पर निगरानी रखी जायगी। साथ ही होटल, हॉस्टल, लॉज आदि की सघन जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इनका उपयोग राजनीतिक दलों या अभ्यार्थियों के द्वारा किसी भी तरह से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नहीं किया जाए।

Published on:
08 Nov 2025 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर