बारां

Baran Accident: सगाई के दिन भीषण एक्सीडेंट में 3 की मौत, एक बच्चे समेत 2 गंभीर घायल, JCB से हटाई कारें

3 Died In Baran Road Accident: बमोरीकलां का परिवार सीसवाली से मंगलवार शाम को सगाई पहराकर कार से लौट रहा था। बालाजी धाम के पहले खातौली से आ रही कार से इनकी कार भिड़ गयी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2025, 9:13 AM IST
Feature image

Rajasthan Road Accident: बारां के मांगरोल थाना क्षेत्र में बमोरीकलां मार्ग पर महू बालाजी धाम से पहले मंगलवार को दो कारों में आमने-सामने की भिडंत हो गयी। घटना में दो जनों की मौके पर और एक की बारां अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बमोरीकलां का परिवार सीसवाली से मंगलवार शाम को सगाई पहराकर कार से लौट रहा था। बालाजी धाम के पहले खातौली से आ रही कार से इनकी कार भिड़ गयी। खातौली से आ रही कार का एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग बच गये। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

दूसरी कार में बमोरीकलां लौट रहे एक ही परिवार के दो भाई देवलाल धाकड़ व बद्रीलाल धाकड़ निवासी बमोरीकलां की मौके पर ही मौत हो गई। इन्हें उपजिला चिकित्सालय लाया गया। कार में सवार जीवनलाल धाकड़ (50), विष्णु धाकड़ (4), पराग धाकड़ (5) निवासी बमोरीकलां गंभीर घायल हो गए। इनको बारां भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :

बारां चिकित्सालय में उपचार के दौरान विष्णु पुत्र रमेश धाकड़ (4) भी दम तोड़ दिया। इधर दुर्घटना के बाद एक कार गद्ढे में जा गिरी। दूसरी ने सड़क जाम कर दी।

जेसीबी की सहायता से वाहन हटाए गए। घटना के बाद उप जिला चिकित्सालय व मौके पर खासी भीड़ एकत्र हो गयी। रात हो जाने के कारण मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए। इनका पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।

Updated on:
5 Feb 2025, 9:13 AM IST
Published on: