बारां

राजस्थान की ये 89 ग्राम पंचायत और 560 गांव सरकार की इस योजना में शामिल, अब बहेगी विकास की धारा

राजस्थान की 89 ग्राम पंचायत एवं 560 गांव डांग क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल किए गए है।

2 min read
Aug 08, 2024

ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित डांग क्षेत्रीय विकास योजना के कार्यों के मूल्यांकन के लिए प्रभारी अधिकारी अरविंद कुमार मीणा ने जिले की ग्राम पंचायतों में जाकर भ्रमण किया। मूल्यांकन दल जिले में 8 अगस्त तक चार दिवसीय भ्रमण पर रहेगा। जो छबड़ा, छिपाबड़ौद, किशनगंज और शाहाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यो का जायजा ले रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों में क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्था का सुधार करना है।

मूल्यांकन एवं प्रभारी अधिकारी ने बताया कि ड़ांग क्षेत्रीय विकास योजना के मूल्यांकन प्रतिवेदन के संबंध में मूल्यांकन कार्य संपादित करने के लिए मूल्यांकन दल ने पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यो में पंचायत भवन निर्माण, चार दीवारी, पानी टंकी, पुलिया निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, नाले निर्माण, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लेकर यथास्थित की रिपोर्ट तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं ग्राम की जनसंख्या के आधार पर ग्राम का समग्र विकास कारना एवं जिले के डांग क्षेत्र में आने वाले सभी एरिया में विकास कार्य करने एवं योजनाओं को समयबद्ध वक्त में करने के लिए मूल्यांकन दल ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा है। प्रभारी अधिकारी ने कहा कि जिले में डांग क्षेत्रीय विकास योजना तहत किए गए विकास कार्यों का जायजा लिया गया है।

साथ ही मौके उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी को पंचायत में ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। मूल्यांकन दल ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मौके पर बातचीत कर विकास योजनों के लाभ के बारे में जानकारी ली और ग्रामीणों से बात कर आवश्यक मांगो को लिखा गया। जिले की 89 ग्राम पंचायत एवं 560 गांव डांग क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल किए गए है। योजना का उद्देश्य जिले के दस्यु प्रभावित क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास करना और कला, संस्कृति एवं पर्यटन का विकास करना है। अवसर पर अनुसंधान सहायक पवन पांचाल, राकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
08 Aug 2024 01:53 pm
Published on:
08 Aug 2024 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर