बारां

बारां में सोनी, अटरू में यादव तो अन्ता में आढ़ा को लगाया

राज्य के पुलिस विभाग ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए 64 पुलिस उप अधीक्षक के स्थान्तरण यहां से वहां किए गए है। इसके तहत बारां जिले में भी पांच उपाधीक्षक के स्थान्तरण हुए हैं।
less than 1 minute read
Nov 29, 2025

जिले के पांच पुलिस उपाधीक्षक बदले

बारां. राज्य के पुलिस विभाग ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए 64 पुलिस उप अधीक्षक के स्थान्तरण यहां से वहां किए गए है। इसके तहत बारां जिले में भी पांच उपाधीक्षक के स्थान्तरण हुए हैं।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस कार्मिक विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक बीजू जॉर्ज जोसेफ ने 64 पुलिस उपाधीक्षक के स्थान्तरण का आदेश जारी किया। आदेश के तहत जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी सेल कोटा शहर से हरिराम सोनी को नियुक्त किया गया है, उक्त पद रिक्त पड़ा हुआ था। हालांकि इस पद ओमेन्द्र ङ्क्षसह यहां रहते हुए पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर पदोन्नत होकर पूर्व में ही कोटा एटीएस पद पर तैनात कर दिया गया था। लेकिन उन्हें रिलीव नहीं किया गया था।

वहीं अटरु से पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह आढा को वृत्ताधिकारी अन्ता तेनात किया गया है। यहां तेनात वृत्ताधिकारी श्योजी मीणा पूर्व में ही पदोन्नत होकर स्थान्तरण हो गया था। लेकिन इन्हें रिलीव नही किया गया था। अटरु में जयुपर सीआईडी एसएसबी से रामानन्द यादव को तेनात किया गया है। इसके साथ ही छबड़ा के वृत्ताधिकारी विकास कुमार का स्थान्तरण पचपदरा जिला बालोतरा में कर दिया गया है। छबड़ा में उनके स्थान पर एसीबी से ताराचन्द बंसीवाल को लगाया गया है। साइबर क्राइम थाना से उपाधीक्षक पूजा नागर को झालावाड़ जिले के पिड़ावा वृत्ताधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसके बाद यह पद रिक्त हो गया है।

Updated on:
29 Nov 2025 10:08 pm
Published on:
29 Nov 2025 10:08 pm