मृतक की पहचान नरेन्द्र मेरोठा पुत्र मोडूलाल मेरोठा 30 के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अंता. अंता में गुरुवार को गुलाब बाड़ी से होकर गुजर रही खाड़ी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक सोमवार से ही घर लापता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नरेन्द्र मेरोठा पुत्र मोडूलाल मेरोठा 30 के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नरेंद्र घर से सोमवार से ही लापता था। मृतक मजदूरी के काम करने के लिए ऐसे कई बार घर से जाया करता था। गुरुवार को सूचना मिली कि गुलाब बाड़ी की खाड़ी में एक शव उतराता नजर आया है। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव की पहचान नरेन्द्र मेरोठा निवासी अंता के नाम से हुई।
लोगों की भीड़ हुई जमा
इस दौरान आसपास के लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर नगर पालिका की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को निकाल कर अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। परिजन के वहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा होने के साथ अविवाहित था। वह मजदूरी का काम किया करता था ।