सीबीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे हाईवे पर एक ट्रक पीछे से जेसीबी में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक स्टीयरिंग व सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। वहीं, टक्कर से जेसीबी का पहिया भी अलग हो गया।
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे हाईवे पर एक ट्रक पीछे से जेसीबी में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक स्टीयरिंग व सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। वहीं, टक्कर से जेसीबी का पहिया भी अलग हो गया।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर सीबीगंज पुलिस और फायर सर्विस यूनिट भी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से सीट और स्टीयरिंग काटकर जगह बनाई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल चालक की पहचान इसरार अहमद निवासी हाफिजगंज के रूप में हुई है। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक दिल्ली से बरेली की ओर आ रहा था और थाने के पास हादसा हो गया। आशंका है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।