बरेली

शेरगढ़-अलीगंज में महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जाने मामला

शेरगढ़ और अलीगंज थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जिसमें शेरगढ़ में आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं अलीगंज में आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।

2 min read
Jan 06, 2025

बरेली। शेरगढ़ और अलीगंज थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जिसमें शेरगढ़ में आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं अलीगंज में आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद दोनों मामलों की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

लोगों को देखकर भागा आरोपी, अपहरण करने की दी धमकी

थाना शेरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसको अकेला पाकर जाहिर खान पुत्र सुल्तान खान उसके घर में घुस आया। और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग वहां आ गए। जिस पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि आज तो वह बच गई। अगली बार वह उसे उठाकर ले जाएगा। इस मामले में महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसके साथ जाहिर खान ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर उसके अपहरण कि धमकी दी। उसके खिलाफ थाना भोजीपुरा व शेरगढ़ में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। महिला व उसके परिवार को आरोपी से जान का खतरा है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़, आरोपी फरार

थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। घटना 3 जनवरी की रात 9 बजे की बताई जा रही है। जब महिला अपने छोटे बच्चे के साथ घर में अकेली सो रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौका पाकर वहां से भाग गया, और जाते-जाते महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अलीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और तार इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर