13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एएनटीएफ की छापेमारी में फसल बरामद… आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

जिले के सिरौली क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने गुरवा गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की फसल और उससे बनने वाले उपोत्पाद बरामद किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। जिले के सिरौली क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने गुरवा गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की फसल और उससे बनने वाले उपोत्पाद बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची संयुक्त टीम

पुलिस के अनुसार एएनटीएफ थाना सहारनपुर और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि सिरौली थाना क्षेत्र के गुरवा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल छापेमारी की योजना बनाई। छापेमारी के दौरान टीम ने राजेश्वर नामक व्यक्ति के खेत में अफीम की खड़ी फसल देखी। मौके पर अफीम से जुड़े अवैध उपोत्पाद भी बरामद किए गए। पुलिस ने पूरी फसल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

दो आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में सिरौली थाने में राजेश्वर और छत्रपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग