बरेली

खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेमिका ने दो दिन पहले खाया था जहर, जानें क्यों

बरेली। प्रेम संबंध के विवाद ने दो जिंदगियों को तबाह कर दिया। भमोरा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसकी मौत हो गई, जबकि दो दिन पहले जहर खाने वाली उसकी प्रेमिका निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच […]

less than 1 minute read
Mar 03, 2026

बरेली। प्रेम संबंध के विवाद ने दो जिंदगियों को तबाह कर दिया। भमोरा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसकी मौत हो गई, जबकि दो दिन पहले जहर खाने वाली उसकी प्रेमिका निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

खेत में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

सुबह ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से लटकता युवक का शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पड़ोसी गांव की युवती ने दो दिन पहले कथित तौर पर जहर खा लिया था। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

शादी करना चाहते थे दोनों

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बिरादरी के थे और एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन किन परिस्थितियों में मामला आत्महत्या तक पहुंचा, इस पर परिवार के लोग कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, मगर आधिकारिक तौर पर कोई कारण सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है। दो परिवार गहरे सदमे में हैं, जबकि पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

Also Read
View All

अगली खबर