2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इज्जतनगर मंडल का सम्मान समारोह… 26 रेलकर्मियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार, मंच पर गूंजी तालियां

69वें रेल सप्ताह पर इज्जतनगर मंडल ने अपनी उपलब्धियों का दमदार प्रदर्शन किया। न्यू मॉडल कॉलोनी स्थित मैत्री सामुदायिक केन्द्र में आयोजित समारोह में 26 रेल कर्मियों को उनके साहसिक, सतर्क और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification

बरेली। 69वें रेल सप्ताह पर इज्जतनगर मंडल ने अपनी उपलब्धियों का दमदार प्रदर्शन किया। न्यू मॉडल कॉलोनी स्थित मैत्री सामुदायिक केन्द्र में आयोजित समारोह में 26 रेल कर्मियों को उनके साहसिक, सतर्क और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंच पर जैसे ही नाम पुकारे गए, तालियों की गूंज ने माहौल को गौरव से भर दिया।

सम्मानित कर्मियों ने न सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि उससे आगे बढ़कर मंडल की कार्यप्रणाली को नई दिशा दी। कहीं दुर्घटनाएं टलवाई गईं, तो कहीं तकनीकी सुधारों से परिचालन तेज हुआ। पटरियों की चौकसी हो या 24 घंटे चलने वाला रख-रखाव तंत्र इन रेलकर्मियों ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने साफ शब्दों में कहा कि आधुनिक ट्रेनों और चमचमाते स्टेशनों की असली ताकत मशीनें नहीं, बल्कि उन्हें चलाने वाले प्रतिबद्ध हाथ हैं। अमृत काल में भारतीय रेल जिस तेजी से बदल रही है, उसकी नींव इन्हीं कर्मचारियों की मेहनत पर टिकी है।

गोरखपुर मुख्यालय में भी इज्जतनगर का डंका

19 फरवरी को मुख्यालय गोरखपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में भी इज्जतनगर मंडल ने कई शील्ड और ट्रॉफियां अपने नाम कीं। संरक्षा, पर्यावरण, हाउसकीपिंग प्रबंधन, लोको परिचालन, लेखा और नागरिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंडल को सम्मानित किया गया। बी श्रेणी में रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन की ट्रॉफी और लालकुआं कोचिंग डिपो को व्यवस्थित कोचिंग डिपो का खिताब मिला। वहीं डी और ई श्रेणी में इज्जतनगर स्टेशन ने भी स्वच्छता का परचम लहराया।

पटरियों से प्लेटफॉर्म तक हर विभाग के सितारे चमके

इंजीनियरिंग, वाणिज्य, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, रेल सुरक्षा बल, परिचालन, कार्मिक और यांत्रिक विभाग हर शाखा के कर्मियों ने पुरस्कार की सूची में जगह बनाई। ट्रैकमैन से लेकर स्टेशन अधीक्षक और लोको पायलट तक, हर स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज समेत सभी शाखा अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जब मंच पर पुरस्कार दिए जा रहे थे, तब परिवारजनों की मुस्कान और गर्व साफ झलक रहा था। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने किया।