बरेली

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, जाने मामला

जानकारी के मुताबिक गांव सतुईया पट्टी निवासी होरीलाल का बेटा विशाल दिल्ली में काम करता था। होली पर घर आने के बाद गुरुवार रात वह अपने दोस्त रामधुन के साथ घर पहुंचा था। शुक्रवार सुबह विशाल अपने दोस्त को बाइक से उसके गांव अंबरपुर छोड़ने जा रहा था।

less than 1 minute read
Mar 15, 2025

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली हाईवे पर विलयधाम पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। होली के दिन हुए हादसे में युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

विलयधाम के पास की घटना

जानकारी के मुताबिक गांव सतुईया पट्टी निवासी होरीलाल का बेटा विशाल दिल्ली में काम करता था। होली पर घर आने के बाद गुरुवार रात वह अपने दोस्त रामधुन के साथ घर पहुंचा था। शुक्रवार सुबह विशाल अपने दोस्त को बाइक से उसके गांव अंबरपुर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में विलयधाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विशाल के परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। विशाल चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता होरीलाल मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि मां हीराकली का रो-रोकर बुरा हाल था।

Also Read
View All

अगली खबर