बाड़मेर

चौहटन से लौट रहे थे गांव, बस ने मारी टक्कर

- चौहटन से लौट रहे थे गांव, बस ने मारी टक्कर
2 min read
Jul 09, 2018
3 youths killed in bus collision
3 youths killed in bus collision

- चौहटन से लौट रहे थे गांव, बस ने मारी टक्कर

चौहटन (बाड़मेर) . थाना क्षेत्र के मते का तला गांव में सोमवार को एक स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सरहदी मिठड़ाऊ गांव के निवासी थे। उनके मौत की खबर से समूचे गांव सहित आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले।

मिठड़ाऊ निवासी तीनों युवक चौहटन से वापस अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान मते का तला गांव के पास स्कूली बच्चों को छोडऩे जा रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार परमानंद (19) पुत्र महेशाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले।

वहीं उसके साथी चदांराम (24) पुत्र कबीराराम व गेमराराम (25) पुत्र तनुराम गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस 108 से उन्हें चौहटन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गेमराराम ने दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए चंदाराम को वहा से जोधपुर रैफर किया। पचपदरा के निकट पहुंचने पर चंदाराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस और बाइक जब्त कर जांच शुरू की। वहीं मृतक परमानंद के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।
अस्पताल में हरदम सेवा को उमड़ते हैं युवा

क्षेत्र में किसी भी हादसे या अन्य चिकिसत्कीय सेवा के लिए अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की मदद के लिए कस्बे के युवा उमड़ते हैं। एम्बुलेंस का सायरन बजते ही वे तत्परता के साथ अस्पताल पहुंच मदद का प्रयास करते हैं। इसी के चलते सोमवार को हुए हादसे के दौरान युवाओं ने घायलों को एंबुलेंस से उतरवाने, प्राथमिक उपचार व रैफर के दौरान उन्हें पुन: एंबुलेंस में चढ़ाने, दवाइयों की व्यवस्था सहित अन्य सहयोग दिया।

Published on:
09 Jul 2018 08:14 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक