12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

बालोतरा में एचपीसीएल की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को गुजरात एटीएस और राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पाइपलाइन में वाल्व लगाकर दो टैंकर क्रूड ऑयल चोरी कर बेचने की बात कबूली है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan HPCL crude oil

गिरफ्तार आरोपी और खोदे गड्ढे की फोटो: पत्रिका

Crude Oil Stealing From HPCL Refinery: बालोतरा जिले की पचपदरा तहसील से गुजर रही एचपीसीएल की रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंध लगाकर क्रूड ऑयल की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राजस्थान पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से जुड़े 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गुजरात एटीएस ने मंगलवार को बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गुजरात और राजस्थान के कुछ लोग मिलकर बालोतरा जिले में बंजर जमीन से गुजर रही एचपीसीएल की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में पंचर कर क्रूड ऑयल की चोरी करते हैं। चोरी के क्रूड ऑयल को अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बेचने की साजिश कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एटीएस की टीम ने अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर कुवाडवा के पास सोखड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर जयराज सिंह को हिरासत में लिया। उसके कब्जे में मिले क्रूड ऑयल के बारे में पूछताछ करने पर उसने क्रूड ऑयल बालोतरा जिले के कालूड़ी गांव से लाने की बात बताई। इसके बाद एटीएस की टीम ने साजिश में शामिल अन्य 7 आरोपियों को राजस्थान पुलिस की मदद से बालोतरा के टापरा गांव के पास स्थित एक ढाबे से हिरासत में ले लिया।

कालूडी गांव के पास लाइन पंचर कर लगाया वाल्व

आरोपियों को राजस्थान के जसोल थाने ले जाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि कालूड़ी गांव में बंजर जमीन पर गहरा गड्ढा खोदकर एचपीसीएल की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में अवैध तरीके से पंचर किया था। उसमें वाल्व लगाकर ऑयल की चोरी करते थे। फिर एचपीसीएल अधिकारियों को सूचना दी गई। राजस्थान पुलिस को साथ लेकर जांच की तो पाइपलाइन में वाल्व लगा मिला। रिफाइनरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर श्रवण कुमार जाट (24) की शिकायत पर जसोल थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। FIR के मुताबिक, यह घटना 9 अगस्त को हुई, जिसका पता 10 अगस्त रात में चला।

ये 8 आरोपी पकड़े

पकड़े गए आरोपियों में गुजरात के महेसाणा जिले के नागलपुर गांव निवासी घनश्याम सोनी (54), चालासण निवासी रमेश ठाकोर (41), महेश ठाकोर (32), जोटाणा निवासी सुरेजी ठाकोर (32), राजकोट जिले के धोराजी निवासी जयसिंह चुडास्मा (34), राजस्थान के जालोर जिले के जसवंतपुरा के मूल निवासी और वर्तमान में अहमदाबाद निवासी मुकेश कुमार मेघवाल (44), गांधीनगर जिले के कलोल निवासी रणजीत चोरसिया (48) और उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के आसपुर निवासी दिलीप यादव (35) शामिल हैं।

दो टैंकर क्रूड ऑयल बेचने का खुलासा

आरोपियों ने पूछताछ में एक सप्ताह में 10-10 टन क्रूड ऑयल के दो टैंकर ऑयल चोरी करने के बाद राजस्थान के ब्यावर निवासी गोविंद सिंह चौहान को बेचने की बात भी कबूली है।

6 माह से कर रहे थे रेकी, एक माह से पास में रुके

एटीएस सूत्रों के तहत जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य छह महीने से पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे। मुख्य आरोपी घनश्याम पाइपलाइन देखने महेसाणा से जालोर जिले के जसवंतपुरा निवासी मुकेश मेघवाल के घर रुका था। मुकेश इस मामले में स्थानीय आरोपी है। रेकी के बाद करीब एक महीने से रंजीत, रमेश, सुरेजी, महेश, दिलीप यादव टापरा गांव के पास ढाबे पर रुके थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग