बाड़मेर

पाकिस्तान से आए 70 लोगों को मिलेगी नागरिकता, जानिए कितने साल तक करना पड़ा इंतजार

- विशेष शिविर में दस्तावेज तैयार कर भेजे जाएंगे नागरिकता को- लंबे समय बाद जिला मुख्यालय पर लगे शिविर में मिली राहत

2 min read
Dec 29, 2017
70 people come from Pakistan Will get citizenship

बाड़मेर.सीमावर्ती बाड़मेर जिले में करीब 70 लोगों को दस साल के लंबे इंतजार बाद नागरिकता मिल सकती है। ये लोग 31 दिसंबर 2009 तक पाक से आ चुके है और नागरिकता के पात्र हो चुके है। इसके आगे के करीब 210 लोगों को अभी इंतजार करना होगा। विशेष शिविर में इनके दस्तावेजों की जांच और इस पर जिला कलक्टर की रिपोर्ट भेजने पर गृह मंत्रालय यह कार्यवाही करेगा।
जिले में नागरिकता को लेकर लंबे समय से कई परिवार संघर्ष कर रहे है। 2005 और 2015 में शिविर लगे थे। अन्य जिलों में जिला कलक्टर को यह अधिकार है कि वे नागरिकता का कार्य जिला स्तर पर ही कर सकते है लेकिन बाड़मेर में कम आवेदन होने से एेसा नहीं है। इस पर पाक विस्थापितो ंकी संघर्ष समिति की ओर से बीते दिनों जोधपुर में यह मांग उठाई गई थी कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विशेष शिविर के तहत यह कार्य किया जाएगा। इसके बाद शिविर की मंजूरी मिली और इन दिनों जिला कलेक्ट्रेट में यह कार्य किया जा रहा है। अभी 70 लोगों के आवेदन 2009 तक के प्राप्त हुए हैइन लोगों के दस्तावेजों को पूर्ण कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जहां से इनके नागरिकता की फाईल आगे बढ़ेगी।

210 रहेंगे फिर भी- 2009 के बाद आए है और जिनके सात साल पूरे हो रहे है एेसे 210 लोग है। इनको नागरिकता के लिए भी सतत प्रक्रिया तो जारी रहेगी लेकिन विशेष शिविर का आयोजन अगले चरण में ही होगा। फिलहाल इनको यह परिलाभ नहीं मिल पाया है। 70 लोगों को दस साल के लंबे इंतजार बाद नागरिकता मिल सकती है।
यह बहुत अच्छी मदद है

ये भी पढ़ें

जाधव के परिवार से बदसलूकी करने वालों की पाक ने की सराहना, भड़के बड़े पाकिस्तानी पत्रकार

नागरिकता हासिल करना पाक विस्थापितों के लिए बड़ा परेशानीभरा रहता है। गरीब और अशिक्षित परिवार ज्यादा है। एेसे में उनके लिए राजधानी तक आना-जाना मुश्किल हो जाता है। विशेष शिविर से इन लोगों को काफी मदद मिलेगी।- तरूणराय कागा, विधायक एवं पाक विस्थापित
अब तक आए पाक विस्थापित

1947- 33000

1965 से 1971-60333

2004 से 2007- 1279

2007 से 2017- 283

ये भी पढ़ें

योगी के मंत्री ने नरेश अग्रवाल को बताया जयचंद, अखिलेश यादव से कर दी बड़ी मांग, मचा हड़कंप
Published on:
29 Dec 2017 10:46 am
Also Read
View All