7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के मंत्री ने नरेश अग्रवाल को बताया जयचंद, अखिलेश यादव से कर दी बड़ी मांग, मचा हड़कंप

कानपुर पहुंचे यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- नरेश अग्रवाल जैसे लोगों के बयान से पाकिस्तान को समर्थन मिलता है, तीन तलाक पर भी बोले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Dec 2017, 6:54 PM IST

Naresh Agarwal

कानपुर. उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कानपुर और फिर नगर निगम पहुंच गए। यहां मंत्री अफसरों के साथ बैठक की और फिर पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल पर जमकर बरसे। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से हमारी सेना लड़ रही है और उनकी गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा हे। लेकिन घर में बैठे कुछ जयचंद्र अपनी गलत बयानबाजी कर पाकिस्तान को राहत देने का काम रहे हैं। नरेश अग्रवाल ने जिस तरह से पूर्व रिटायर्ड आर्मी अफसर कुलभूषण जाधव के बारे में टिप्पणी की, वो निंदनीय है। नरेश अग्रवाल सांसद हैं और इनकी बात से दुश्मन देश को फायदा के साथ ही हेग में चल रहे कुलभूषण जाधव के केस पर प्रभाव पड़ सकता है। अखिलेश यादव नरेश अग्रवाल पर कार्रवाई करनी चाहिए।

नरेश अग्रवाल का बयान निंदनीय
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आज नगर निगम ऑफिस में अफसरों के साथ बैठक कर कानपुर के विकास के खाखे पर मंथन किया। इसके बाद मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान नरेश अग्रवाल, तीन तलाक और राममंदिर के मुद्दे पर खुलकर बोले। नगर विकास मंत्री ने कहा कि रिटायर्ड सेना के अफसर कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान सरकार ने गलत व्यवहार किया, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पूरे मामले को हेग में उठाएंगी। मंत्री ने नरेश अग्रवाल के बयान पर कहा कि देश के राजनेताओं को पाकिस्तान के किसी भी मामले पर सोच-समझकर बयान देना चाहिए। राज्यसभा सांसद के बयान की भाजपा पार्टी घोर निंदा के साथ ही समाजवादी पार्टी से उन पर कार्रवाई की मांग करती है। नरेश अग्रवाल ने जिस तरह से पाकिस्तान के सुर पर सुर मिलाया है, इससे दुश्मन देश को फायदा मिल सकता है। सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी सेना दुश्मनों को सबक सिखा रही है, पर देश में बैठे जयचंद्र उन पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।

जो भी तीन तलाक देगा, उसे जेल जाना होगा
मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्रिपल तलाक पर बोलते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा था। कोई फोन पर तो कोई एसएमएस के जरिए तीन तलाक देकर उन्हें बदहाल जिंदगी जीने के लिए विवश कर रहे था। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा सरकार ट्रिपल तलाक पर लोकसभा में कानून के लिए मसौदा पेश किया है। जल्द ही कानून बन जाएगा और जो भी पति तीन तलाक देगा उसे जेल जाना होगा। देश संविधान से चलता है और इसे सभी धर्मों के लोगों को मानना होगा। जब बाल विवाह, सती प्रथा पर कानून बनाया जा सकता है तो त्रिपल तलाक पर क्यों नहीं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ ही अन्स दलों के नेताओं के विरोध पर मंत्री ने कहा कि वह आज भी पुरानी परम्परा के तहत चलना चाहते है, पर अब ऐसा नहीं होगा।

अगले साल ओडीएफ मुक्त हो जाएगा सूबा
मंत्री ने कहा कि योगी सरकार सूबे को ओडीएफ मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। 2018 में यूपी ओडीएफ मुक्त पहला देश का राज्य बन जाएगा। मंत्री ने कहा कि कानपुर जिला पहले से ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। अगर कहीं भी शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ तो उपरोक्त अधिकारियों से इसकी शिकायत दर्ज करा आवेदन कर सकते हैं। मंत्री ने लोगों से अपील की वह अपने शहर को गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए खुद जागरूक हों और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। कानपुर का नाम सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में हैं। हमें और आमजन को इसके लिए एक अभियान चलाना होगा।