बाड़मेर

राजस्थान में रूह कंपा देने वाली वारदात: आंखें बाहर, खून से लथपथ चेहरा और शरीर पर गंभीर चोटें, खौफनाक मर्डर से दहला इलाका

बाड़मेर में सिवाना के मैली क्षेत्र में कृषि फार्म पर युवक मोहनराम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान और संदिग्ध हालात में मौत से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है।

2 min read
Apr 14, 2026
बाड़मेर में कृषि फार्म पर मिला युवक का शव (पत्रिका सांकेतिक फोटो)

Barmer Murder Case: सिवाना उपखंड क्षेत्र के मैली इलाके में एक कृषि फार्म पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट पेश की है, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मामले में पारसराम पुत्र राणाराम भील, निवासी खेड़ा खिंदावड़ा कुशीप ने स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका छोटा भाई मोहनराम पुत्र राणाराम रविवार को सुबह करीब 11 बजे अपनी माताजी के साथ बाइक से सिवाना के लिए निकला था। दोपहर करीब 1 बजे उसने माताजी को सिवाना छोड़कर पेट्रोल भरवाने की बात कही, जिसके बाद वह न तो घर लौटा और न ही उसका फोन लगा।

ये भी पढ़ें

मेहंदीपुर बालाजी से बड़ी खबर: आरती करने जा रही महिला से झपट्टा मार ले गए सोने के टॉप्स, लहूलुहान हालत में फूट-फूटकर रोई

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे देवाराम के पास मोहनराम के मोबाइल नंबर से एक कॉल आया, जिसमें दूसरे व्यक्ति ने स्वयं को किटनोद निवासी विंजाराम बताया और कहा कि मोहनराम मैली में चौधरियों के बेरे स्थित काश्तकार दानाराम भील उमरलाई के रहवासी छपरे के आगे पड़ा है और बोल नहीं रहा है।

सूचना मिलने पर पारसराम, अचलाराम और बिजाराम मौके पर पहुंचे। जहां मोहनराम चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार, मृतक के गले पर सूजन, आंखें बाहर निकली हुई, मुंह से खून निकला हुआ था तथा नाभि के नीचे व कमर पर चोट के निशान थे।

मौके पर काले रंग का गुलीबंद (मफलर) भी बंधा हुआ मिला। दानाराम के बारे में पूछने पर उसकी पत्नी ने बताया कि वह सुबह जल्दी घर से निकल गया था, जबकि फार्म मालिक अंबाराम चौधरी ने भी उसे सुबह जाते हुए देखा।

परिजनों ने दानाराम भील उमरलाई, विंजाराम पुत्र सुजाराम किटनोद और सुरेश पुत्र दानाराम पर षड्यंत्र के तहत हत्या करने का संदेह जताया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल सिवाना भिजवाया।

जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। घटना की सूचना पर समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना के बाद सोमवार दोपहर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल का जायजा लिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

रामसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बाड़मेर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 63 किलो 556 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। यह मादक पदार्थ सूने पड़े मकान में छुपाकर रखा गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और वृत्ताधिकारी मानाराम गर्ग के निर्देशन में रामसर ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चाडी क्षेत्र में ओमप्रकाश पुत्र भीखाराम बिश्नोई ने अपने भाई भजनलाल के सूने मकान में भारी मात्रा में डोडा पोस्त छुपा रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मकान से 63 किलो 556 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।

इस संबंध में रामसर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/25, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ओमप्रकाश और भजनलाल फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

Udaipur: बिच्छू घाटी हत्याकांड में खुलासा, पुलिस ने बेनकाब की खूनी साजिश, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार
Published on:
14 Apr 2026 12:32 pm
Also Read
View All
गांव वालों ने पहनावे पर कसे थे तंज, पिता के साथ ने बदल दी किस्मत; अब कामना बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर

Rajasthan Suicide: किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं हो…लिखकर शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड, पिता की आंखों से निकले आंसू

Pachpadra Refinery News : जहां हो रही ‘रिफाइनरी’ की बड़ी-बड़ी बातें, वहां ‘बूंद-बूंद पानी’ को मोहताज लोग, जानें क्या है ‘पत्रिका’ की ग्राउंड रिपोर्ट?

Pachpadra Refinery News : बाड़मेर की तपती गर्मी के बीच PM मोदी की ‘पचपदरा सभा’, जानें कैसे रखा जाएगा लोगों को ‘कूल-कूल’?

Coconut Shell Bird House: फेंके गए नारियल का खोल, एक डोरी और एक कील! बन गया पक्षी का घर, कचरे से जबरदस्त जुगाड़