14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur: बिच्छू घाटी हत्याकांड में खुलासा, पुलिस ने बेनकाब की खूनी साजिश, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

Udaipur Murder Case: उदयपुर में साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बिच्छू घाटी केस में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साजिश रचने और फरारी में उनकी भूमिका सामने आई है।

2 min read
Google source verification
Udaipur Bichchu Valley Sahil Murder Case Four Accused Arrested So Far

गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए और मृतक (फोटो- पत्रिका)

Udaipur Sahil Murder Case: उदयपुर में घंटाघर थाना क्षेत्र के बिच्छू घाटी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि साहिल नामक युवक की हत्या के मामले में आलू फैक्ट्री क्षेत्र निवासी जोयेब खान उर्फ अक्कू और लोहार कॉलोनी निवासी सोहेल उर्फ शेखू को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी जोयेब खान ने ही नईम को कॉल कर साहिल और जिशान के साथ विवाद को भड़काया और पूरे घटनाक्रम की साजिश रची। वहीं, सोहेल उर्फ शेखू ने मुख्य आरोपी नईम और कुंदन को घटना के बाद उदयपुर से भागने में मदद की।

दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

हत्याकांड में इससे पहले गौरव उर्फ बिट्टू सिंह और मोहम्मद सुहान डायर को गिरफ्तार किया गया था। एक मांडलगढ़ से और दूसरा भींडर से पकड़ा गया था। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में दोनों गिरकर घायल भी हो गए थे।

फिलहाल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में गहन जांच किया जा रहा है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही है।

यह है पूरा मामला

गत 7 अप्रेल की रात अंबावगढ़ निवासी जिलानी खान अपने भाई साहिल, जिशान और युसुफ के साथ चेतक सर्कल गया था। जिशान के मोबाइल पर नईम शेख का कॉल आया, इसमें दोनों के बीच कहासुनी हुई और जान से मारने की धमकी दी।

जब वे बिच्छू घाटी पहुंचे तो वहां नईम, कुंदन और अन्य साथियों ने साहिल पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर घायल साहिल को एमबी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया था।

परिवार का था इकलौता सहारा

अंबावगढ़ कच्ची बस्ती निवासी साहिल उर्फ सुहानी परिवार का इकलौता पुत्र था और कमाने वाला भी घर का अकेला सदस्य था। ऐसे में परिवार से उसका अकेला सहारा छिन गया। साहिल का ठोकर चौराहा क्षेत्र निवासी नईम के साथ किसी बात को लेकर विवाद था।

सीने और कमर में मारा चाकू

साहिल अपने साथी जिशान के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। आरोपियों ने मौका देखते ही साहिल को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने और कमर में चाकू के दो वार किए गए।

गंभीर रूप से घायल होने पर वह मौके पर ही गिर पड़ा और आरोपी भाग छूटे। साहिल को लोगों ने एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया।

साहिल की मौत की खबर सुनने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया था। मुर्दाघर के बाहर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बहन सानिया मातम करने लगी, वहीं कैंसर पीड़ित मां बेसुध हो गई।