14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर पुलिस का ये कैसा न्याय? गर्भवती से छेड़छाड़ के आरोपी को थाने लाकर छोड़ा! CCTV फुटेज से खुलेगी लापरवाही

Pregnant Woman Harassed Jaipur: जयपुर के मालवीय नगर स्थित जवाहर सर्कल इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी राहुल गुर्जर को पुलिस थाने लाई, लेकिन छोड़ने के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो के बाद हड़कंप मचा है, अब सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 14, 2026

Jaipur Molestation Case Pregnant Woman Harassed in Jawahar Circle Accused Let Off CCTV May Expose Police Negligence

आरोपी राहुल गुर्जर (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Pregnant Woman Harassed Malviya Nagar Jaipur: जयपुर: जवाहर सर्कल इलाके में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोप है कि पुलिस आरोपी राहुल गुर्जर को पकड़कर थाने तो लाई, लेकिन बाद में उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। अब इस मामले की सच्चाई जानने के लिए थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह घटना 25 मार्च की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर की एक कॉलोनी में गर्भवती महिला फोन पर बात करते हुए पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। तभी सुनसान गली का फायदा उठाकर एक मनचले युवक ने पीछे से आकर महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

महिला ने दिखाई हिम्मत

अचानक हुई अश्लील हरकत से गर्भवती महिला बुरी तरह घबरा गई, लेकिन उसने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया। महिला ने हार मानने के बजाय जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की चीखें सुनकर जब तक आसपास के लोग घरों से बाहर निकलते या राहगीर मदद के लिए दौड़ते, उससे पहले ही आरोपी युवक घबराकर मौके से फरार हो गया।

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा का निर्देश

मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने एसीपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में फुटेज जांचने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके। एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने बताया कि आरोपी राहुल गुर्जर शातिर अपराधी है, जिस पर मारपीट और चोरी के 5 मामले पहले से दर्ज हैं।

राजस्थान-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर छापेमारी

फिलहाल, पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में राजस्थान-मध्य प्रदेश बॉर्डर और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद छेड़छाड़ की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
मीडिया के जरिए आरोपी को थाने लाकर छोड़ने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। महिला सुरक्षा का मामला बेहद गंभीर है, आरोपी की तलाश में रात भर दबिश दी गई है।
-रंजीता शर्मा, डीसीपी ईस्ट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग