डॉ.अभयसिंह बलाई व लक्ष्मण टाक महामंत्री
बाड़मेर. भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रणवां के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल की अनुमति से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह भादू ने रविवार को घोषित की।
भादू ने बताया कि धुनाराम कोली, किशनसिंह मीठड़ा, पोकरराम सऊ, मालाराम विश्नोई को उपाध्यक्ष, डॉ.अभयसिंह बलाई व लक्ष्मण टाक महामंत्री, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह दूधोडा, मगदान देथा, रामसिंह सोमेसरा व राजूसिंह कोटड़ा को मंत्री, मिश्रीलाल सुथार को कोषाध्यक्ष, लालसिंह तनसिंहपुरा, गोरधनराम मलवा, रावताराम प्रजापत, पताराम देवासी, नेनाराम बेनीवाल, पीरसिंह ढोक, अमृत शर्मा, गिरधारीराम जोगु, धर्मसिंह राजपुरोहित, मुकेश गोस्वामी, जेठाराम जाखड़ व चोखाराम देवासी को सदस्य, श्रवणसिंह सिमरिखिया मीडिया प्रमुख व नरेन्द्र चौधरी को आई टी संयोजक बनाया गया।
नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह भादू ने डाक बंगले में स्वागत किया ।
भारतीय किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के गठन पर जिले के विभिन्न ब्लॉक में पदाधिकारियों का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उनको बधाई दी।