बाड़मेर

चिकित्सकों की हड़ताल से व्यवस्था लडख़ड़ाई, दिनभर ऐसे परेशान होते रहे मरीज

- 12 चिकित्सक रहे हड़ताल पर

2 min read
Dec 09, 2017
fail medical arrangements from physicians strike

बालोतरा. चिकित्सकों के प्रदेशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर शुक्रवार को स्थानीय राजकीय नाहटा चिकित्सालय के बारह चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इससे उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। बारी नहीं आने पर इन्होंने निजी चिकित्सालयों में उपचार करवाया। दरअसल मरीज जैसे ही अस्पतालों में उपचार के लिये पहुंचे तो उन्हे चिकित्सरकों की हड़ताल के चलते काफी परेशान होना पड़ा। चिकित्सक हड़ताल के चलते अवकाश पर चले गए थे। इस वजह से परेशान हुए मरीजों को निजी चिकित्सालयों में उपचार करवाना पड़ा। इस दौरान मरीजों को उपचार के लिये घंटों देर तक इंतजार भी करना पड़ा। दरअसल इस मौसम में हर दिन मरीज भी बहुत बड़ी तादाद में अस्पताल पहुंच रहे है। ऐसे में चिकित्सकों के अवकाश पर जाने की वजह से लंबी तादाद मं पहुंचे मरीजों को पूरे दिन बहुत परेशान होना पड़ा। निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिये लंबी कतारें लग गई। दिनभर मरीज इन कतारों में उपचार के लिये अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

नाहटा चिकित्सालय में कार्यरत 16 चिकित्सकों में से दो ने ही सेवाएं दी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सरकारी बैठक में गए तो अस्वस्थता के कारण एक चिकित्सक अवकाश पर रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने दो आयुष चिकित्सकों को नियुक्त किया। इसके बावजूद मरीजों को उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों को अधिक इंतजार करना पड़ा। बावजूद बारी नहीं आने पर अधिकांश मरीज निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां मरीजों की लंबी कतारें लगी दिखाई दी। नाममात्र 161 ओपीडी हुई जबकि इससे पूर्व के दिनों में चिकित्सकों के सेवाएं देने पर उपचार के लिए प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे थे।

ये भी पढ़ें

मंडी समिति चुनाव का एक वर्ष से इंतजार, आखिर क्या है इसकी वजह ?

नहीं मिले चिकित्सक

उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचा, लेकिन संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं थे। इस पर निराश घर लौटना पड़ा।

.नथमल व्यास
बेटे के उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचा था। चिकित्सक नहीं होने पर अब निजी चिकित्सालय में पहुंच उपचार करवाऊंगा।

.देवीलाल भार्गव

ये भी पढ़ें

मूंग तुलाई से किसानों को दी थी राहत , लेकिन एक माह बाद भी भुगतान नहीं करने से हो रहे आहत, जानिए पूरी खबर
Published on:
09 Dec 2017 04:43 pm
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि