
Q. गांव के विकास के लिए सबसे पहले किन कार्यों को प्राथमिकता देंगे?
उत्तर- मेरी पंचायत नवसृजित है, जो इसी सत्र में बनी है, तो गांव के विकास के कई काम हैं। सबसे पहले गांव में पेयजल, पक्की सड़क, गलियों में लाइट और पंचायत भवन जैसी बुनियादी सुविधाएं खड़ी करनी हैं। हर घर तक पानी पहुंचाना और गांव को स्वच्छ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।
Q. गांव को नशामुक्त बनाने के लिए क्या पहल करेंगे?
उत्तर- नशा गांव के युवाओं को बर्बाद कर रहा है। मैं युवाओं को खेल और काम से जोड़ूंगा। खेल मैदान को सक्रिय करूंगा, टूर्नामेंट करवाऊंगा और गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाऊंगा। युवा काम में लगेगा तो नशे से अपने आप दूर रहेगा।
Q. गांव की सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं और बुनियादी सुविधाओं के लिए क्या कदम उठाएंगे?
उत्तर- नवसृजित पंचायत होने से गांव में सबसे बड़ी समस्या बुनियादी सुविधाओं की कमी है। सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधा अभी शुरू से खड़ी करनी है। मेरा प्रयास रहेगा कि नई पाइपलाइन व टंकी के लिए सरकार से मांग करूं, उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू करवाऊं और स्कूल में सुविधाएं बढ़वाऊं।
Q. युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए क्या योजनाएं रहेंगी?
उत्तर- युवाओं को स्थानीय रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास करूंगा। महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाऊंगा। बेटियों की पढ़ाई के लिए स्कूल में सुविधाएं बढ़ाएंगे, ताकि कोई बेटी पढ़ाई से वंचित न रहे।
Q. पांच साल बाद आप अपने गांव को किस रूप में देखना चाहते हैं?
उत्तर- पांच साल बाद श्रीयादे नगर को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित गांव के रूप में देखना चाहता हूं। जहां हर घर में पानी हो, हर गली पक्की हो, हर बेटी स्कूल जाए, हर युवा के पास काम हो और नवसृजित पंचायत विकास में जिले में मिसाल बने।