बाड़मेर

अवैध शराब से भरा कंटेनर पहुंचा बाड़मेर,आबकारी विभाग ने यहाँ की कार्रवाई,जानिए पूरी खबर

- आबकारी विभाग की कार्रवाई, नेशनल हाईवे पर हुई कार्रवाई- अवैध शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख, गुजरात में होनी थी सप्लाई

2 min read
Feb 20, 2018
Illegal liquor in container reached Barmer

बाड़मेर.राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर स्थित बाछड़ाऊ के पास रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए 45 लाख की अवैध शराब लेकर भाग रहे एक कंटेनर को आबकारी पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। कंटनेर में भरी शराब अवैध तस्करी के रूप में साचौंर सहित गुजरात पहुंचनी थी। अरूणाचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब हरियाणा से कंटेनर भर कर झूंझनू जिले के चिडावा में तस्करों ने लाकर दिया। जहां से तस्कर कंटेनर को लेकर बाड़मेर पहुंच गए। जहां पुलिस ने अवैध शराब सहित दो जनो को गिरफ्तार कर लिया।
जिला आबकारी निरीक्षक भंवरलाल चौधरी ने बताया कि नेशनल हाईवे-68 पर जाखड़ो की ढाणी व बाछड़ाऊ के बीच नाकाबंदी कर एक कंटेनर पकड़ा। जिसकी तलाश में करने पर अवैध शराब मिला। पुलिस ने अरूणाचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब के 1200 कर्टन बरामद कर आरोपित विरेन्द्र पायल पुत्र हरीसिंह जाट निवासी लोदीपुरा चिड़ावा, झूंझनू व खलासी सजीव पुत्र रामकुमार जाट निवासी सती की ढाणी लोयल खेतड़ी झूंझनू को गिरफ्तार कर आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अवैध शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए आंकी गई है।

स्कॉर्पियों कर रही थी एस्कॉर्ट
अवैध शराब से भरे कंटनेर की झूंझनू से स्कॉर्पियों में सवार दो शराब तस्कर एस्कॉर्ट कर रहे थे। उनका और कंटेनर सवार चालक व खलासी से मोबाईल पर सम्पर्क चल रहा था। एस्कॉर्ट कर रहे तस्करों को पुलिस की भनक लगने पर फरार हो गए। वहीं गाड़ी में जिस मोबाईल से सम्पर्क हो रहा था, उसको तस्करों ने फैंक दिया। एेसे में पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है।कंटनेर में भरी शराब अवैध तस्करी के रूप में साचौंर सहित गुजरात पहुंचनी थी। अरूणाचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब हरियाणा से कंटेनर भर कर झूंझनू जिले के चिडावा में तस्करों ने लाकर दिया। जहां से तस्कर कंटेनर को लेकर बाड़मेर पहुंच गए। जहां पुलिस ने अवैध शराब सहित दो जनो को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, देर रात अवैध शराब से भरा ट्रक किया जब्त

ये भी पढ़ें

शहर में एक थाना ऐसा भी जो कंटेनर में संचालित हो रहा….
Published on:
20 Feb 2018 10:24 am
Also Read
View All