बाड़मेर

रामनवमी पर पैदल संघ पहुंचे वीरातरा

देवी शक्ति मंदिरों में सामूहिक पूजा अर्चना हुई

2 min read
Mass worship was worshiped in Goddess temples

चौहटन . नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन रामनवमीं को उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में गरबा आयोजन समितियों की ओर से देवी शक्ति मंदिरों में सामूहिक पूजा अर्चना हुई। वहीं कई स्थानों से पैदल यात्रा संघ में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की। चौहटन के बांकलसरा बस्ती, माहेश्वरी चौक, दर्जियों का बास के गोराणा माता मंदिर, हरिजनों का मौहल्ला सहित अन्य स्थानों से पैदल यात्रा संघ रवाना हुए। वीसासर में हुए कार्यक्रम में सेड़वा प्रधान पदमाराम मेघवाल ने हरी झंडी दिखा संघ को रवाना किया। प्रकाश हरिजन, छगनाराम हरिजन के नेतृत्व में हरिजनों का मौहल्ला से सैकड़ों श्रद्धालु वीरातरा रवाना हुए।

और इधर...

जसोल में हुआ कन्या पूजन

जसोल . कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में गुरुवार को कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वल्लित कर आरती की। डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेवा संस्कार केन्द्र, विद्या मन्दिर की कन्याओं का पूजन कर इन्हें भोजन करवाया गया। छात्रों ने गरबा नृत्य किया।

विद्यालयों में हुआ कन्या पूजन

शिव . ग्राम पंचायत निंबला स्थित राआउमावि में गुरुवार को कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य उत्माराम सुथार ने बताया कि यहां अध्ययनरत 31 बालिकाओं को तिलक लगा पाव प्रक्षालन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षाअधिकारी गुलाबसिंह राठौड़ ने कहा कि बालक-बालिका में भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को आगे आकर नाम रोशन करने की बात कही। इस मौके पर मधु चौधरी, कांता सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

धोरीमन्ना . राउमावि अरणियाली में नवरात्र के अवसर पर कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं के चरण धोकर व तिलक लगा पूजा की। इसके बाद विद्यालय की ओर से भेंट दी गई।

एक शाम मां जगदम्बा के नाम 21 को

सिणधरी . स्थानीय मेला मैदान में रविवार को एक शाम मां जगदम्बा के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। रिद्धि-सिद्ध नवयुवक मंडल व ग्राम वासियों की ओर से कार्यक्रम होगा। संस्थान अध्यक्ष सवाईसिंह सांखला ने बताया कि नवरात्र महोत्सव समापन के दौरान जागण होगा। इसमें कलाकार मोइनुद्दीन मनचला, मशरूम मनचला, सोनू सिसोदिया, ओम भारती गोवस्वामी, मनोज रिया एंड पार्टी नई दिल्ली प्रस्तुतियां देंगे।

Published on:
19 Oct 2018 09:48 pm
Also Read
View All