- पांच लाख लोग आने की संभावना, पांच हैलीपेड बनाएंगे
पचपदरा.कस्बे में 14 जनवरी को रिफाइनरी के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। आयोजन तैयारियों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
पचपदरा में 14 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश की पहली रिफाइनरी की आधारशिला रखेंगे। इसको लेकर बुधवार सुबह जिला कलक्टर शिवप्रसाद नकाते, पुलिस अधीक्षक गगनदीपसिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. विश्नोई पचपदरा पहुंचे। उन्होंने उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, तहसीलदार सुरेन्द्र कच्छवाह, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय व डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ शिलान्यास के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। वहीं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। जानकारी अनुसार रिफाइनरी के पूर्व के शिलान्यास स्थल की जगह इस बार साजियाली रोड पर शिलान्यास किया जाएगा। इस समारोह में करीब 5 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना को लेकर इनके समारोह स्थल पर पहुंचने के मार्गों, वाहनों की पार्किंग, बैठने की व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा की गई। जानकारी अनुसार यहां पांच हेलीपैड बनाए जाएंगे। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग व जलदाय विभाग के अधिकारियों को सड़क व पेयजल व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा-
रिफाइनरी शिलान्यास के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला कलक्टर ने निरीक्षण किया। बिजली,सड़क, पानी, बैठने, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। वहीं निर्देश दिए। इस पर तैयारियां शुरू कर दी है।
भागीरथ चौधरी उपखंड अधिकारी बालोतरा
इस समारोह में करीब 5 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना को लेकर इनके समारोह स्थल पर पहुंचने के मार्गों, वाहनों की पार्किंग, बैठने की व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा की गई। जानकारी अनुसार यहां पांच हेलीपैड बनाए जाएंगे। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग व जलदाय विभाग के अधिकारियों को सड़क व पेयजल व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।14 जनवरी को रिफाइनरी के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। आयोजन तैयारियों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।