बाड़मेर

बॉर्डर पर होगा पौधरोपण, जवानों को वितरित किए पौधे

पेड़ लगाकर पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन करना चाहिए
less than 1 minute read
बॉर्डर पर होगा पौधरोपण, जवानों को वितरित किए पौधे
बॉर्डर पर होगा पौधरोपण, जवानों को वितरित किए पौधे

बाड़मेर. भाजपा की ओर से पौधरोपण अभियान के तहत 350 पौधे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।

भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि वाहन के साथ भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता थे।उन्होंने सीमा पर पहुंचकर भारतीय सैनिकों के साथ पौधरोपण कर परिंडे लगाए।

पौधरोपण कार्यक्रम सहसंयोजक धनराज व्यास ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन करना चाहिए।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.़ राधा रामावत ने कहा कि सीमा पर सैनिक देश की रक्षा के लिए धूप छांव की परवाह किए बिना अनवरत काम करते हैं। अब वे पौधों की देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

अनीता चौहान ने रामसर मंडल की कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए सभी को प्रदेश निर्देशानुसार दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा व ईमानदारी से निभाने की बात कही। अनीता चौहान व धनराज व्यास ने रामसर, चौहटन, धनाऊ में 350 पौधे मातृशक्ति व बॉर्डर पर वितरित किए।

धनाऊ मंडल अध्यक्ष धनाऊ लेखराज तंवर, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष खीम सिंह, धनाऊ मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़ उपस्थित थे।

Published on:
08 Jul 2021 01:05 am