23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर: मौसी के घर छुपा था पैरोल से फरार ‘गजनी’, 9 मामलों में वांछित बदमाश को पुलिस ने रेतीले टीलों में खदेड़कर पकड़ा

बाड़मेर में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पैरोल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर गजेंद्र बेनीवाल उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नौ मामले दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोजासर में दबिश दी। आरोपी रेतीले धोरों में भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तीन किलोमीटर तक पैदल पीछा कर दबोच लिया।
2 min read
Google source verification
barmer history sheeter arrest

Barmer History Sheeter Arrest (Photo-AI)

Barmer History Sheeter Arrest: बाड़मेर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़मेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बायतु वृत्त पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पैरोल से लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रेतीले धोरों में भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने करीब तीन किलोमीटर तक पैदल पीछा कर दबोच लिया।

मुख्यालय और रेंज आईजी के निर्देशों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर नितेश आर्य के सुपरविजन तथा डॉ. दीपेंद्र सैनी (आरपीएस, वृताधिकारी वृत्त बायतु) के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

मौसी के घर छुपा था आरोपी, धोरों में भागने पर दबोचा

क्षेत्र में चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' कार्रवाई के दौरान वृताधिकारी बायतु को मुखबिर से ठोस सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार समदड़ी थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पैरोल से फरार चल रहा बायतु थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी गजेंद्र बेनीवाल उर्फ गजनी (पुत्र लूंभा राम, निवासी बेनीवालों की ढाणी, एनडीकेडी, बाड़मेर) सरहद भोजासर में अपनी मौसी के घर छुपा हुआ है।

सूचना पर वृताधिकारी बायतु मय टीम एवं थाना बायतु की पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देखकर शातिर अपराधी पैदल ही रेगिस्तानी रेतीले धोरों की तरफ भागने लगा। पुलिस जवानों ने बिना हिम्मत हारे करीब 3 किलोमीटर तक रेतीले टीलों पर उसका पीछा किया और अंततः उसे घेरकर दस्तयाब कर लिया।

विभिन्न थानों में दर्ज हैं 9 संगीन मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र बेनीवाल उर्फ गजनी बायतु पुलिस थाने का चिह्नित हिस्ट्रीशीटर है। वह आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें बाड़मेर के सदर थाने में 2, बायतु थाने में 1, नागौर सदर थाने में 2, जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में 2, पाली जिले के रोहट थाने में 1 तथा प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी थाने में 1 मामला दर्ज है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग