19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pratapgarh: पुलिस नाकाबंदी देख कार भगाने लगा सलमान, पुलिस ने दबोचा तो मिली एमडी ड्रग्स; झालावाड़ से भी जुड़ा कनेक्शन

प्रतापगढ़ जिले की अरनोद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान भागने की कोशिश कर रहे कार चालक सलमान खान को पकड़ा। तलाशी में 11 ग्राम एमडी मेफेड्रोन मिली। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी 2024 में भी एमडी मामले में पकड़ा जा चुका है।
2 min read
Google source verification
pratapgarh arnod police seize md drug

कार चालक आरोपी सलमान खान (पत्रिका फोटो)

अरनोद (प्रतापगढ़): प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत अरनोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम एमडी यानी मेफेड्रोन जब्त की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

नाकाबंदी देख कार भगाने की कोशिश

अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के अनुसार, पुलिस टीम नौगावां पुलिस चौकी के सामने नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नौगावां की तरफ से आ रही एक कार के चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देखते ही वाहन को अचानक मोड़कर मौके से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और कार को रुकवा लिया।

जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सलमान पुत्र आजाद खान, निवासी देवल्दी (थाना अरनोद) बताया। संदिग्ध आचरण के चलते जब उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद एक प्लास्टिक की थैली से 11 ग्राम एमडी मेफेड्रोन बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ और कार को जब्त कर आरोपी सलमान को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना अरनोद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

साल 2024 में भी डग में हो चुका है गिरफ्तार

थानाधिकारी ने खुलासा किया कि आरोपी सलमान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह साल 2024 में भी झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से तस्करी का रास्ता चुन लिया, जिसके बाद पुलिस अब उसके स्थानीय नेटवर्क और संपर्कों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच शुरू

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह एमडी ड्रग्स देवल्ली से ही खरीदकर लाया था। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि उसे यह नशा किसने सप्लाई किया और वह इसे आगे किसे बेचने वाला था। पुलिस नशे की पूरी सप्लाई चेन और इसके मास्टरमाइंड की धरपकड़ के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी शिवलाल मीणा, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभूराम, कांस्टेबल जीवनलाल और चालक लक्ष्मण सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग