18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : अमित शाह की घोषणा से प्रतापगढ़ की जनता में खुशी की लहर, जल्द खुलेगा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक

Pratapgarh : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अलवर में राजस्थान के 4 जिलों में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के सौगात की घोषणा की, जिसमें प्रतापगढ़ भी शामिल है। ये बैंक किसानों को 0 फीसदी ब्याज पर लोन देंगे।
2 min read
Google source verification
Amit Shah announce Rajasthan Pratapgarh open cooperative bank

Rajasthan : अलवर में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - ANI

Pratapgarh : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अलवर में आयोजित जनसभा के दौरान राजस्थान के चार जिलों में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की सौगात की घोषणा की, जिसमें प्रतापगढ़ जिला भी शामिल है। प्रतापगढ़ जिले को लंबे समय से अपेक्षित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मिलने की घोषणा से किसानों, पशुपालकों, ग्रामीणों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया ने बताया कि प्रतापगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय है। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के गठन में सहकारिता मंत्री गौतम दक की महती भूमिका रही।

बैंक के गठन से जिले में सहकारिता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं तक अधिक सुगम पहुंच प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र सरकार की ओर से सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ अब प्रतापगढ़ जैसे जनजातीय एवं ग्रामीण बहुल जिले को भी मिलेगा। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक किसानों, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण व्यवसाय और सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

जनता ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का भी किया धन्यवाद ज्ञापित

सहकारिता मंत्री गौतम दक के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों तक सहकारी बैंकिंग सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिले की जनता ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

केवल बैंकिंग व्यवस्था नहीं सहकारिता - मंत्री गौतम दक

सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि सहकारिता केवल बैंकिंग व्यवस्था नहीं, बल्कि गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाकर किसानों को वित्तीय रूप से मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रतापगढ़ में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

प्रदेश में केंद्रीय सहकारी बैंकों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 33

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर के विजयनगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में चार जिलों में नए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) खोले जाने की घोषणा की थी। इससे प्रदेश में केंद्रीय सहकारी बैंकों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी। राज्य में 41 जिलों में अभी तक 29 केंद्रीय सहकारी बैंक संचालित हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) द्वारा स्वतंत्र केंद्रीय सहकारी बैंक से वंचित राज्य के शेष 12 जिलों में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की स्थापना के लिए सर्वेक्षण करवाया गया था। इनमें से चार जिलों- प्रतापगढ़, फलौदी, बालोतरा और डीडवाना-कुचामन का चयन केंद्रीय सहकारी बैंक की स्थापना के लिए किया गया है। प्रतापगढ़ जिले का गठन वर्ष 2008 में हुआ जबकि डीडवाना-कुचामन, बालोतरा और फलोदी जिले का गठन 2023 में किया गया था।