18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanumangarh Crime News : हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी का ₹1 करोड़ का मकान फ्रीज

Hanumangarh Crime News : हनुमानगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंगलवार को टाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी का करीब एक करोड़ रुपए कीमत का मकान फ्रीज किया।
2 min read
Google source verification
hanumangarh police freeze hardcore criminal house worth ₹1 crore

Hanumangarh : लखुवाली क्षेत्र में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर के मकान को फ्रीज करने की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी। फोटो पत्रिका

Hanumangarh Crime News : हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंगलवार को टाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी का करीब एक करोड़ रुपए कीमत का मकान फ्रीज किया। टाउन थाना क्षेत्र के चक 11 आरपी, लखूवाली में 3429 वर्गफीट के भवन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि एएसपी अरविंद के निकटतम सुपरविजन में सीओ हनुमानगढ़ मीनाक्षी के नेतृत्व में टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

आरोपी हिस्ट्रीशीटर इरफान खान (32 वर्ष) पुत्र काले खां लबाना निवासी चक 11 आरपी लखूवाली ने नशा तस्करी से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। जिससे उसने उक्त दो मंजिला भवन बनवाया है। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि गंभीर धाराओं के 40 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है।

तस्करी का रैकेट

हनुमानगढ़ एसपी बी. आदित्य ने बताया कि छह नवंबर 2024 को बाइक सवार इरफान खान और रहमत अली से 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। इसमें सामने आया कि आरोपी अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर नशा तस्करी का रैकेट चला रहा था। इस पर सह आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।

वित्तीय जांच में इरफान की वैध आय का कोई स्रोत नहीं मिला। पुलिस के अनुसार नशा तस्करी से अर्जित धन से करीब 3429 वर्गफीट क्षेत्रफल का मकान बनाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। इसी आधार पर मकान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज किया गया है।

अब तक पांच तस्करों की संपत्ति फ्रीज

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार फ्रीज व जब्ती की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गत एक माह में पुलिस पांच नशा तस्करों की करोड़ों रुपए कीमत की सम्पत्ति फ्रीज कर चुकी है।

दिनदहाड़े गाड़ी पर फायरिंग

गौरतलब है कि गांव लखूवाली में सोमवार को दिनदहाड़े आपसी रंजिश में स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। हालांकि वारदात में गाड़ी सवार किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। इस संबंध में कोई मामला भी दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गाड़ी पर फायरिंग करने में हिस्ट्रीशीटर इरफान की भूमिका सामने आई है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई गई।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग