10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Scheme : राजस्थान में खेती की पढ़ाई करने वाली बेटियों के लिए अच्छी योजना, भजनलाल सरकार देगी 40 हजार रुपए

Rajasthan : राजस्थान में खेती की पढ़ाई करने वाली बेटियों के लिए अच्छी योजना शुरू की गई है। भजनलाल सरकार इन बेटियों को हर साल 15 से 40 हजार रुपए देगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2027 है।
2 min read
Google source verification
rajasthan good scheme agriculture studying daughters government 40 thousand

Rajasthan Scheme : सीएम भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : राजस्थान की पढ़ाई करने वाली बेटियों के लिए खुशखबर। खेती की पढ़ाई करने पर बेटियों को चालीस हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कृषि विभाग की राज्य योजना के तहत कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विषय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। राज किसान साथी पोर्टल पर एक जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे। सूबे की बेटियां अलर्ट हो जाएं।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) यशवंती ने बताया कि कृषि विषय लेकर सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11 एवं 12) में अध्ययनरत छात्राओं को 15000 रुपए प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अध्ययनरत छात्राओं को 25000 रुपए प्रति वर्ष तथा कृषि विषय में पीएचडी कर रही छात्राओं को 40000 रुपए प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत 31 जनवरी 2027 के बाद कोई भी ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन करते समय छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की अंक तालिका, राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। छात्राओं को वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का सही विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।

संस्था प्रधान करेंगे ऑनलाइन सत्यापन

राज किसान साथी पोर्टल पर जन आधार अथवा एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के बाद संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय द्वारा छात्रा के आवेदन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आवेदन संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय को अग्रेषित किया जाएगा। संस्था प्रधान को ऑनलाइन ई-साइन प्रमाण-पत्र जारी कर यह प्रमाणित करना होगा कि संबंधित छात्रा वर्तमान में उसी कक्षा में अध्ययनरत हैं। उसने उसी कक्षा में पुनः प्रवेश नहीं लिया है तथा वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है।

हनुमानगढ़ - कृषि प्रधान जिला

हनुमानगढ़ कृषि प्रधान जिला है। प्रदेश में हनुमानगढ़ जिले को अन्न का कटोरा नाम से भी जाना जाता है। यहां रबी और खरीफ सीजन में मिलाकर दस लाख हैक्टेयर से अधिक में खेती की जाती है। कृषि क्षेत्र में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की सोच के साथ सरकार बेटियों की पढ़ाई पर प्रोत्साहन राशि दे रही है। महिलाओं को पढ़ाई में काफी संबल मिलने से यह योजना जिले में कारगर साबित हो रही है। बेटियां इस योजना के प्रति अपनी उत्सुकता दर्शा रहीं हैं। योजना की लास्ट डेट 31 जनवरी 2027 है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग