
Rajasthan Home Stay : राजस्थान पर्यटन विभाग। फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Home Stay : राजस्थान सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान होम स्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना-2026 के तहत होम स्टे के पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब राज्यभर के इच्छुक गृहस्वामी राजस्थान सिंगल साइन-ऑन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में बीकानेर से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने नई व्यवस्था की जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि ऑनलाइन प्रणाली तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इच्छुक आवेदक एसएसओ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इससे आवेदन प्ररिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी तथा आवेदकों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि राजस्थान होम स्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना 2026 के तहत अब निजी आवासों में पर्यटकों के लिए अधिकतम आठ कमरों तक होमस्टे का पंजीकरण कराया जा सकेगा। पहले यह सीमा पांच कमरों तक थी। इसके साथ ही अब मकान मालिक का स्वयं परिसर में रहना अनिवार्य नहीं होगा और केयरटेकर के माध्यम से भी होमस्टे का संचालन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने पर सात दिनों के भीतर अस्थायी पंजीकरण जारी किया जाएगा। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्ररि या तेज होगी, आवेदनों के निस्तारण में पारदर्शिता आएगी तथा पर्यटकों को किफायती दरों पर बेहतर आवास सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पर्यटन विभाग के अनुसार इस योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय जीवनशैली का वास्तविक अनुभव उपलब्ध कराना है। योजना की विस्तृत जानकारी पर्यटन विभाग की वेबसाइट तथा जिला पर्यटन कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।
हनुमानगढ़ जिले में अब होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस और होम स्टे में ठहरने वाले प्रत्येक अतिथि का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार के ई-विजिटर पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में होटल एवं अन्य आवासीय संस्थान संचालकों की बैठक हुई। इसमें पोर्टल की कार्यप्रणाली समझाने के साथ संबंधी दिशा-निर्देश सुरक्षा जारी किए गए।
Updated on:
02 Aug 2026 09:24 pm
Published on:
02 Aug 2026 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
