8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur : ‘कहां हैं भंवरी देवी के हत्यारोपी’, अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से पूछा सवाल

Bhanwari Devi Bishnoi Murder Case : जोधपुर के भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा क्या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है?
less than 1 minute read
Google source verification
ashok gehlot asked questions where bhanwari devi bishnoi murder accused

Bhanwari Devi Bishnoi Murder Case : अशोक गहलोत व मृतक भंवरी देवी विश्नोई। फोटो पत्रिका

Bhanwari Devi Bishnoi Murder Case : जोधपुर के भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या पुलिस प्रशासन नाकाम है या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है? अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि जोधपुर के लोहावट के जंभेश्वर नगर में 27 जुलाई को भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या और उनकी दो बेटियों पर हमले की घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

अशोक गहलोत ने लिखा कि पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई समेत 60 लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, फलोदी थाने के बाहर समर्थकों ने 2 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। 31 जुलाई को कलेक्टर और एसपी के साथ हुई वार्ता में प्रशासन ने खुद 5 दिन का समय मांगा था, वह समय भी बीत चुका है और आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

हत्यारोपियों के पकड़ में न आने को लेकर अशोक गहलोत ने सवाल उठाते लिखा 11 दिन बाद भी हत्यारोपी पकड़ से बाहर होना सीधा सवाल खड़ा करता है, क्या पुलिस प्रशासन नाकाम है या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है?

मामला क्या है जानिए?

फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र में जंभेश्वर नगर में 27 जुलाई सोमवार देर रात 1 बजे घर के बाहर सो रही 32 वर्षीय महिला भंवरी विश्नोई की अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर हत्या कर दी। इस हमले में 16 वर्षीय बेटी रामज्योति और 10 वर्षीय छोटी बेटी गंभीर रुप से घायल हुईं। मृतका के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। महिला का पति गंगाविशन विश्नोई ट्रक चालक है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग