बाड़मेर

खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया दम खम

- मैच देखने उमड़े खेल प्रेमी

2 min read
बालोतरा में आयोजित जलेबी रेस में भाग लेते बालक-बालिकाएं

बालोतरा.
नगर में जैन नवयुवक मंडल बालोतरा के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जैन छात्रावास व पन्ना ग्राउण्ड में आयोजित विभिन्न मुकाबलों में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। खेल का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग खेल मैदान पहुंचे।

अतिथि के रूप में मौजूद धनराज ओस्तवाल, मदनलाल सालेचा, ओमप्रकाश हुण्डिया, पृथ्वीराज ओस्तवाल
ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लें। अनिल दांती ने बताया कि दूसरे दिन जलेबी रेस में प्रतियोगिता हुई। इसमें 210 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पन्ना ग्राउण्ड में वालीबॉल के मुकाबले आयोजित हुए। खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। मैच देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उपसंयोजक राहुल अन्याव ने बताया कि बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में 32 बालिकाओं ने भाग लिया। शानदार खेल की प्रस्तुति दी। चार बालिकाओं का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ। लम्बी कूद प्रतियोगिता में 35 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पुष्पराज कांकरिया ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार ज्ञापित किया।

खेल जीवन का अभिन्न अंग, जरूर खेलें

- वार्ड कप का उद्घाटन

जसोल. खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवत सिंह राठौड़ ने मंगलवार को जसोल के एस. एन. वोहरा राउमावि मैदान में वार्ड कप सीजन 4 के उद्घाटन कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। आयोजक भरत अवस्थी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वार्ड 15 व 14 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड15 विजेता रही। अन्य मैचों में वार्ड 17 व 6 विजयी रहे। ग्रामसेवक कृष्ण सिंह राजपुरोहित, उपसरपंच भूराराम मेघवाल, प्रधानाचार्य माणकचंद कच्छवाह, सूरज प्रकाश सोनी, विरमाराम प्रजापत, किशोर माली, राजेन्द्र सैन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

10के. बालोतरा में आयोजित जलेबी रेस में भाग लेते बालक-बालिकाएं

ये भी पढ़ें

निजी चिकित्सक भी उतरे समर्थन में, दो घंटे कार्य बहिष्कार
Published on:
26 Dec 2017 09:33 pm
Also Read
View All