बाड़मेर

Monalisa Missing Truth: मोनालिसा और फरमान के बीच हुई तीसरे शख्स की एंट्री, जबरदस्त वायरल हुआ वो वीडियो

Monalisa Missing Case: मोनालिसा भाग गई...ऐसी खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी हैं। लेकिन क्या सच में मोनालिसा भाग गई? यह जानने के लिए पत्रिका डिजिटल ने बालोतरा जिले के रहने वाले अरविंद कुमार जोशी से बातचीत की, जिन्होंने पूरी सच्चाई बयां की।

3 min read
Apr 13, 2026
फरमान, मोनालिसा और इनसेट में वीडियो वायरल करने वाला शख्स (फोटो- पत्रिका)

Monalisa Missing Case Viral Video: महाकुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा और फरमान खान की शादी का मामला इन दिनों सोशल मीडिया में तहलका मचाए हुए है। आए दिन दोनों के बीच कोई न कोई मामला आग की तरह भड़क उठता है।

ऐसे में बीते कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए दावा कर रहा था कि मोनालिसा उसे छोड़कर फरार हो गई है।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा भाग गई? राजस्थान के इस शख्स ने बताई पूरी सच्चाई, वीडियो जारी कर बताया असली नाम और धर्म

अब इस दावे की पूरी सच्चाई पत्रिका डिजिटल ने उजागर कर दी है। दरअसल, मोनासिला भाग गई…यह कहने वाला शख्स न तो फरमान था और न ही उस वायरल वीडियो में कोई सच्चाई थी।

क्या बोला वायरल वीडियो में

दरअसल, वायरल वीडियो में जो शख्स दिख रहा है, वह अरविंद कुमार जोशी है, जो राजस्थान में बोलातरा जिले का रहने वाला है। उसने वायरल वीडियो में कहा है कि मोनालिसा का पता अजमेर में नहीं लग पाया है, मैं आज जोधपुर जा रहा हूं। किसी ने मोनालिसा को कहीं देखा है तो कोई भाई-बहन मुझे बताए।

आगे क्या हुआ…

जब अरविंद जोशी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की तो वह आग की तरह वायरल हो गई। लोग अलग-अलग तरह के कमेंट करने लगे। कोई इस वीडियो को फ्रॉड तो किसी ने इसे बहरूपिया बताया।

वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल, तो क्या हुआ…

जब मोनालिसा के लापता होने की खबर ने तूल पकड़ा, तो हर कोई हैरान था। वीडियो बनाने वाले शख्स अरविंद जोशी ने खुद सामने आकर अपनी असलियत कुबूल कर ली। खुद को फरमान बताने वाला अरविंद असल में राजस्थान के बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है।

बता दें, अरविंद ने एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी कि वह कोई मुस्लिम युवक नहीं, बल्कि एक हिंदू है और उसने यह वीडियो महज एंटरटेनमेंट और मजाक के लिए बनाया था।

उसे इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि उसका एक छोटा सा मजाक खबरों की सुर्खियां बन जाएगा और पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द खड़ा कर देगा। अरविंद ने वीडियो में स्वीकार किया कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत थी।

क्या बोला वीडियो वायरल करने वाला शख्स

सोशल मीडिया पर मोनालिसा के भाग जाने का वीडियो वायरल करने वाले अरविंद जोशी ने कहा कि मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान की वीडियो हमने सोशल मीडिया पर देखा था। मुझे किसी ने बताया कि तू उसी के जैसा लगता (यानी चेहरे से मिलता-जुलता) है। अपना कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दे, तेरे फॉलोवर्स बढ़ जाएंगे।

अरविंद के मुताबिक, किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर उसने मोनालिसा के भाग जाने का वीडियो बनाया और 11 अप्रैल की रात करीब नौ बजे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया। जो कुछ ही घंटे में तेजी से वायरल हो गया।

फिलहाल, अरविंद को जब इस बात को पता चला कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग धमकी भरे कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में उसने दोबारा से एक और वीडियो बनाई, जिसमें वे मोनालिसा के भाग जाने वाली बात का खंडन करते हुए दिख रहा है।

अरविंद का कहना है कि मैंने ये वीडियो मजाक-मजाक में बनाई, मुझे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगी और लोग धमकी देने लगेंगे।

बताते चलें कि अरविंद जोशी ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उसने वीडियो बनाकर माफी मांग ली है। उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए धमकी मिल रही है और वे काफी डरे हुए हैं। ऐसे में वे इसे पूरे मामले को लेकर कलेक्टर के पास जाएंगे और पूरी सच्चाई बताएंगे।

ये भी पढ़ें

जयपुर में फिर शर्मनाक घटना, बीच सड़क पर गर्भवती महिला से की अश्लील हरकत
Updated on:
13 Apr 2026 02:17 pm
Published on:
13 Apr 2026 12:24 pm
Also Read
View All