विशेष शिविर प्रारंभ
बालोतरा. शहर व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आयोजित हुए।
नगर के राबाउमावि में आयोजित शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम अधिकारी निमेश चारण ने किया। उन्होंने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की सफाई की। इस अवसर पर कमला चौहान, सुमन, मधुबाला खत्री मौजूद थी। एस एन बोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल में शिविर प्रांरभ हुआ। कांग्रेस नेता भगवतसिंह जसोल ने कहा कि स्वयंसेवक शिविर में सिखाई जाने वाली बातों को ईमानदारी पूर्वक सीखें और इन्हें जीवन में अपनाएं। शिविर अधिकारी जगदीश गोस्वामी ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य माणकचंद कच्छवाह ने कहा कि छात्र अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें। कामयाब बन देश व समाज की सेवा करें। उप सरपंच भूराराम, कन्हैयालाल सेवक, किशनसिंह राजपुरोहित ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एनएसएस का शिविर प्रारंभ हुआ। कार्यवाहक प्रधानाचार्य हनवंत सोनी ने इसका उद्घाटन किया। निंबाराम सियाग, बंशीलाल राठौड़, मुकन सोनगरा, रामकेश मीणा, सालगराम परिहार ने स्वयंसेवकों को ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्रमदान महादान है, इससे जी नहीं चुराएं। एनएसएस प्रभारी प्रकाशचन्द्र ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राउमावि असाड़ा में मंगलवार को एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित हुआ। सरपंच लूंगादेवी ने कहा कि स्वयंसेवी शिविर में सिखाई गई बातों को ईमानदारी से सीखें। जीवन में आत्मसात् करें। शिविर प्रभारी जोराराम चौधरी ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की। इस अवसर पर खेताराम पटेल, रामलाल राजपुरोहित आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य हुकमाराम भील ने आभार ज्ञापित किया।
समदड़ी ञ्च पत्रिका. कस्बे के राआउमावि में मंगलवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्रारंभ हुआ । प्रधानाचार्य जीवनदास निम्बार्क ने शुभारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है । छात्र अध्ययन के साथ सेवा कार्यों में भी रुचि लें । व्याख्याता विनोदकुमार दवे ने स्वच्छता सम्बधी जानकारी दी । प्रभारी नैनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्वयसेवकों ने श्रमदान किया। नि.स.