घटाटोप के बाद जमकर बरसे मेघा, कई कॉलोनियों में पानी का भराव

शहर की कई कॉलोनियों में पानी का भराव, जिला कलेक्ट्रेट सहित कई सरकारी कार्यालयों में घूसा पानी
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2017, 9:07 PM IST
Feature image

थार में रविवार को दोपहर को आकाश में काले बादलों की घटाटोप होने के बाद जमकर बारिश हुई। इस दौरान देखते ही देखते शहर में पानी पानी हो गया।

इस दौरान शहर के नीचले इलाकों में पानी का भराव हो गया। बारिश शुरू होने के साथ बिजली गुल हो गई। लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से शहर पानी से तरबतर हो गया। कॉलोनियों में पानी भरा

बारिश के दौरान शहर के रैन बसेरा, शास्त्री नगर , गांधी नगर, बलदेव नगर, चामुंडा चौराहा , सिणधरी चौराहा, रामनगर, कृषि मंडी सहित कई कॉलोनियों में पानी भराव हो गया ।

इस दौरान कई घरों व दुकानों में पानी चला गया। चामुंडा चौराहा, शास्त्री नगर व गांधी नगर में पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहनों के साथ पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया।

कलेक्ट्रेट में पानी निकासी हुई मुश्किल

कुछ दिन पहले न्यायलय ने नगर परिषद , पीडब्ल्युडी को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पानी जमा हो गया।

इसकी निकासी को लेकर परेशानी रही लेकिन रविवार होने से कार्यालय बंद थे । गौरतलब है कि एडीजे प्रथम ने कलेक्ट्रेट में जमा पानी की निकासी को लेकर सख्त निर्देश दिए हुए है और इसके लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया।

डायवर्ट किया लोगों को- रायकॉलोनी मुख्य रोड़ से कलेक्ट्रेट की तरह जा रहे लोगों केा पुलिस ने डायवर्ट किया। यहां डाक बंगलों के पास पानी के भराव के कारण यह निर्णय किया गया।

शहर से पानी निकासी का नहीं साधन

शहर की कई कॉलोनियों में बारिश के दौरान वर्षों से पानी का भराव हो जाता है लेकिन इसको लेकर ना तो नगर परिषद गंभीर है और ना ही यूआईटी।

ऐसे में शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई घरों में पानी भरने के साथ रहना तक मुश्किल हो गया है।

सिणधरी सर्किल के हालत खराब

सर्किल के चारों और पानी भराव होने के साथ ही सड़क पर गढड़े होने के कारण वाहन चालकों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।

पानी के कारण वाहन चालक को गढ्डे दिखाई नहीं देने के कारण कई वाहन चालक गिर कर चोटिल हो जाते है। इसके बाद बारिश के दो तीन बाद भी सड़कों पर पानी पड़ा रहता है।

Published on:
Also Read
View All
ज्वेलरी और निवेश के लिए तीसरी तिमाही में 19 प्रतिशत तक मांग घटी, क्या कारोबारियों का सोने से मोहभंग हो रहा?

Vending Zone: वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियम होंगे सख्त, अंबिकापुर निगम ने लिया फैसला, ठेले-गुमटियों की होगी गिनती

महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण पहल, जानिए क्या है ‘SHE-MART’ स्कीम और कैसे मिलेगा इसका फायदा?

जयपुर के होटल में महिला की मौत के बाद बड़ा खुलासा: फर्जी पहचान पर ठहरी थीं 2 विदेशी महिलाएं, संचालक पर केस दर्ज

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी