बेमेतरा

मंत्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर नगर पंचायत को करोड़ों की सौगात, 13 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Bemetara News: नगर पंचायत दाढ़ी को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास से अधोसंरचना मद अंतर्गत 13 विकास कार्यों के लिए 191.01 लाख और नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए 125.39 लाख रुपए की अनुदान स्वीकृति मिली है।

2 min read
Feb 27, 2026
नगर पंचायत में 13 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: नगर पंचायत दाढ़ी को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास से अधोसंरचना मद अंतर्गत 13 विकास कार्यों के लिए 191.01 लाख और नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए 125.39 लाख रुपए की अनुदान स्वीकृति मिली है। विदित हो कि 14 सितंबर 2023 को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत के रूप में दाढ़ी अस्तित्व में आया तब से आज तक अस्थाई व्यवस्था में ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और नगर पंचायत कार्यालय भारी अव्यवस्था के आलम में संचालित हो रहे हैं।

व्यापारी संघ प्रमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि नगर पंचायत की पहले चुनाव में ही अध्यक्ष एवं पार्षद की बहुमत से जीत होने पर क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री दयालदास बघेल ने विजय रैली को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा था कि नवगठित नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें

बड़ी घोषणा: CG के इस जिले के दो नवीन कॉलेजों को मिली भवन की सौगात, बजट में 2 करोड़ रुपए स्वीकृत

नगर पंचायत दाढ़ी को एक अलग ही पहचान दिलाई जाएगी। मंत्री की विशेष अनुशंसा पर 13 विकास कार्यों के लिए 191.01 लाख की राशि एवं नगर पंचायत कार्यालय भवन के लिए 125.39 लाख की राशि की स्वीकृति मिली है। प्रवेश द्वार से गौठान चौक तक दोनों ओर नाली सहित सीसी रोड का निर्माण (CG News) लगभग पूर्ण हो गया है, जो नगर की मुख्य सड़क है।

सबसे बड़ी मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है

नगर पंचायत दाढ़ी के लिए सबसे बड़ी एवं प्रमुख मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। क्षेत्र की जनता को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। यहां संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। आपातकालीन समय में प्राथमिक चिकित्सा, डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए यहां किसी प्रकार की समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती है। लोगों को मजबूरन जिला अस्पताल या निजी अस्पताल में जाना पड़ता है।

कॉलेज भवन का निर्माण प्रगति पर है

कॉलेज भवन निर्माण प्रगति पर है। व्यावसायिक परिसर का कार्य पूर्णता की ओर है। नगर पंचायत दाढ़ी को अब स्वयं का सुसज्जित आवश्यक मापदंड के अनुरूप नगर पंचायत भवन मिल जाएगा। अति शीघ्र निर्माण प्रारंभ हो जाएगा, जिसकी विभागीय प्रक्रिया की जा रही है। विनय श्रीवास, सुशील जायसवाल, शत्रुघ्न साहू, धनी जायसवाल, राजू साहू, सीताराम साहू व संत निषाद सहित अन्य ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर निश्चित तौर पर विकास कार्य होने लगे हैं, जिसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Updated on:
27 Feb 2026 09:01 am
Published on:
27 Feb 2026 09:00 am
Also Read
View All

अगली खबर