बेमेतरा

पिता को सामान लेने बाहर भेजा, फिर लड़की झूल गई फांसी के फंदे पर, इस हालत में मिली लाश

Bemetara Crime News: जिले के ग्राम खंडसरा में एक 20 वर्षीय युवती ने अपने घर के निर्माणाधीन कमरे में फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2023, 5:17 PM IST
Father was sent out to get the goods, then the girl got hanged
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News: बेमेतरा जिले के ग्राम खंडसरा में एक 20 वर्षीय युवती ने अपने घर के निर्माणाधीन कमरे में फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया। रविवार को मृतका के शव का जिला अस्पताल में पीएम किया गया। जिसके बाद परिजनो को मृतिका के शव सौंपा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खंडसरा में स्कूल के पास अपने मकान में शनिवार दोपहर में शानू यादव (20 वर्षीय) ने निर्माणाधीन कमरे में (cg crime news) फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । युवती के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुची खंडसरा चौकी पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया ।

मृतका ने पिता को भेजा था बाहर

पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों ने जानकारी दी कि अपने पिता को सामान लाने के लिए बाहर भेजा था। उसकी मां कही गई हुई थी। भाई नीचे कमरे में था इसी दौरान निर्माणधीन प्रथम तल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब पिता दुकान से सामान (bemetara crime news) लेकर घर वापस आए तब इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई । खंडसरा पुलिस ने मामले में पिता बनवाली यादव की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना किया जा रहा है।

Published on: