23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: BJP ने Congress पर बोला हमला, कहा- ‘सरकार गिराने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं पार्टी’

Raipur Politics News: भाजपा ने रविवार को शहीद स्मारक भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं मीसा बंदियों के सम्मान किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने आपातकाल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Jun 2023, 2:26 PM IST

CG Politics:  BJP said- 'Congress has made a record of toppling the government'

CG Politics: BJP ने कहा- 'सरकार गिराने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं Congress'

CG Politics: रायपुर। आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने रविवार को शहीद स्मारक भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं मीसा बंदियों के सम्मान किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने आपातकाल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, अधिनायकवाद की जो प्रवृत्ति नेहरु और इंदिरा गांधी के समय थी, वह आज भी इनके डीएनए में है। जिसका एक बड़ा उदाहरण है कि सोनिया गांधी ने बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का शिलान्यास (raipur political news) किया। उन्होंने कहा कि जब हम कांग्रेस के इतिहास को पढ़ते हैं तो नेहरु के कालखंड से लेकर आज तक मानसिकता एक ही है। इस देश में चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम 90 बार कांग्रेस ने किया।

यह भी पढ़े: जिला अध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाऊंगा' कहने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, होगी कड़ी कार्रवाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला कांग्रेस पार्टी ने किया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, भारत दो बार (cg politics news) आजादी की लड़ाई का गवाह बना। दूसरी आजादी कांग्रेस से लड़कर हमने हासिल की है। कार्यक्रम को वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मीसाबंदियों के संरक्षक गोपाल व्यास, विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद सुनील सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े: कॉम्पीटिशन में बनाया बोरे बासी का अल्टरनेटिव हेल्दी ड्रिंक, बनीं विनर