
काकोली घोष पर कीर्ति आजाद ने लगाया बड़ा आरोप (photo-IANS)
Trinamool Congress Crisis: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस इस समय राजनीतिक संकट से गुजर रही है। इसी बीच पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष को लेकर ममता बनर्जी के करीबी और TMC सांसद कीर्ति आजाद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद काकोली घोष दस्तीदार 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए कैमरे में पकड़ी गई थीं।
इस दौरान उन्होंने बागी सांसदों पर भी सवाल उठाया। कीर्ति आजाद ने कहा कि जो नेता आज ममता बनर्जी की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं वे पहले अपनी भूमिका स्पष्ट करें।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने यह भी कहा है कि उनके पास बागी नेताओं से जुड़ी कई जानकारियां है और समय आने पर सबसे सामने खुलासा करूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को पैसे देकर पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि काकोली दस्तीदार 5 लाख रुपये लेते हुए कैमरे में पकड़ी गई थीं। उस समय उनकी ईमानदारी कहां थी? आज वे ममता बनर्जी पर सवाल उठा रही हैं। मैं जानता हूं कि शुरुआती आठ नेताओं में से कितनों को पैसे दिए गए। सही समय आने पर मैं सब कुछ उजागर करूंगा।
इस दौरान उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी पर भी निशाना साधा। सांसद आजाद ने कहा कि वे पहले वामपंथी दल से निष्कासित हो चुके हैं और लगातार राजनीतिक पद हासिल करने की कोशिश करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऋतब्रत बनर्जी एक विवादित वीडियो मामले में घिरे थे, जिसके बाद वामपंथियों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बावजूद उन्हें सांसद बनाया गया, ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया और विधायक भी बनाया गया। यहां तक कि सरकार बनने पर उन्हें श्रम मंत्री बनाने का भी आश्वासन दिया गया था।
दरअसल, गुरुवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि वे उनके केस से हट गए है। साथ ही उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी या तो अभिषेक बनर्जी को चुने या मुझे। इस पर कीर्ति आजाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब यह मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी भावुक स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है, लेकिन उनके ममता बनर्जी के साथ अच्छे रिश्ते हैं।
Updated on:
12 Jun 2026 12:11 pm
Published on:
12 Jun 2026 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
