11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी दिया इस्तीफा, BJP में जाने पर बोले- समय बताएगा

TMC Rajya Sabha MP Resigns: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राज्य सभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया। अब तक टीएमसी के तीन राज्य सभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। 

2 min read
Google source verification
West Bengal Politics

ममता बनर्जी के एक और राज्य सभा सांसद ने दिया इस्तीफा। (फोटो-ANI)

TMC Rajya Sabha MP Resigns: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राज्य सभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया। अब तक टीएमसी के तीन राज्य सभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्य सभा सांसद से इस्तीफा दे दिया था। 

हालांकि प्रकाश चिक बराइक ने राज्य सभा से किन कारणों को लेकर इस्तीफा दिया है, इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी में जाने की अटकलों पर कहा कि यह समय बताएगा।

संकट से गुजर रही टीएमसी 

दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस इस समय सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। पार्टी टूटने की कगार पर खड़ी है। विधानसभा चुनाव में जीते 80 में से 58 विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। इस गुट का नेतृत्व ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। 

तो वहीं अब संसद में भी पार्टी टूटने की अटकलें लगाई जा रही है। दरअसल, लोकसभा में TMC के 28 सांसद है। इनमें से 19 सांसद बागी हो गए है। बागी सांसदों में युसुफ पठान से लेकर सायोनी घोष का नाम शामिल है। इन सांसदों का नेतृत्व काकोली घोष कर रही है।

बागी सांसदों में किस-किस का नाम

क्रमांकलोकसभा सीटसांसद का नाम
1बारासातकाकोली घोष
2कूचबिहारजगदीश चंद्र बसुनिया
3जांगीपुरखलीलुर रहमान
4बहरामपुरयूसुफ पठान
5मुर्शिदाबादअबू ताहेर खान
6बैरकपुरपार्थ भौमिक
7मथुरापुरबापी हलदार
8जादवपुरसायोनी घोष
9कोलकाता दक्षिणमाला रॉय
10आरामबागमिताली बाग
11घाटालदीपक अधिकारी (देव)
12झाड़ग्रामकालीपद सोरेन
13मेदिनीपुरजून मालिया
14बांकुड़ाअरूप चक्रवर्ती
15बर्धमान पूर्वडॉ. शर्मिला सरकार
16आसनसोलशत्रुघ्न सिन्हा
17बोलपुरअसित कुमार माल
18बीरभूमशताब्दी रॉय
19हुगलीरचना बनर्जी

राज्य सभा में टीएमसी के अब 10 सांसद

राज्य सभा ममता बनर्जी की पार्टी के 13 सांसद थे, लेकिन अब तीन सांसदों के इस्तीफा देने के बाद संख्या घटकर 10 रह गई है। तीन सांसद जिन्होंने इस्तीफा दिया है वह सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीएमसी में संकट खत्म नहीं होने वाला है।

वहीं कई और सांसद भी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है। यदि यह सच हुआ तो राज्य सभा में टीएमसी का ग्राफ और नीचे गिर जाएगा।