बेमेतरा

छोटी सी तकरार बन गई बड़ी, पति-पत्नी ने एक साथ खा लिया चूहेमार दवा, युवक की हालत गंभीर

थान खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भुसन्डी में आपसी विवाद के बाद पति पत्नी दोनों ने कीटनाशक दवा खाकर जान देने की कोशिश की। (Bemetara News)
less than 1 minute read
Dec 16, 2019
छोटी सी टकरार बन गई बड़ी, पति-पत्नी ने एक साथ खा लिया चूहेमार दवा, युवक की हालत गंभीर
छोटी सी टकरार बन गई बड़ी, पति-पत्नी ने एक साथ खा लिया चूहेमार दवा, युवक की हालत गंभीर

बेमेतरा. थान खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भुसन्डी में आपसी विवाद के बाद पति पत्नी दोनों ने कीटनाशक दवा खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में पति-पत्नी दोनों को रविवार को सुबह जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से पति को जिला अस्पताल से मेकाहरा रायपुर रेफर किया गया है। (Bemetara Police)

रायपुर किया रेफर
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 4 बजे के करीब ग्राम भुसन्डी में मोहन सतनामी (25) और झानेश्वरी सतनामी (22) को कीटनाशक खाने के बाद भर्ती कराया गया। जहां पर ज्ञानेश्वरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं मोहन सतनामी की स्थिति बिगड़ता देख जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया।

पत्नी का मायके में खाई चूहेमार दवा
अस्पताल प्रबंधन को दर्ज कराए गए जानकारी में दंपती द्वारा आपसी विवाद के बाद घर में रखे कीटनाशक दवा खाया जाना बताया गया है। ग्राम भुसन्डी मोहन का ससुराल है व ज्ञानेश्वरी का मायका है। जहां पर दोनों 2 दिन पहले गए थे। मोहन ग्राम मुरपार निवासी है। दोनों ने बीती रात विवाद होने के बाद चूहामार दवा खा लिया था । ज्ञानेश्वरी की स्थिति खतरे से बाहर होना बताया जा रहा है। इधर परिजनों ने बताया कि दोनों के प्राणघातक कदम से वे सदमे में है।

Updated on:
16 Dec 2019 11:49 am
Published on:
16 Dec 2019 11:49 am
Also Read
View All
कागजों में मृत, असलियत में जिंदा! 95 वर्षीय बुजुर्ग मां को सिस्टम ने बताया ‘दिवंगत’, बंद हुआ पूरे परिवार का राशन

सोशल मीडिया का ‘रील’ वाला नजारा देवरबीजा में, सांड ने कैसे किया ये, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

‘लंदन से भेज रहा हूं सोना-हीरे’… भरोसा कर बेमेतरा की युवती ने गंवाए 6.44 लाख रुपए, जानें साइबर ठगी का पूरा खेल

New Rail Project Demand: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना में बेमेतरा को जोड़ने की मांग, मुंबई-हावड़ा लाइन को मिलेगा नया बायपास; उद्योगों को भी बड़ा फायदा

IOB bank Scam: बेमेतरा में IOB के 16 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा! तमिलनाडु से पकड़ा गया पूर्व बैंक मैनेजर तंजावुर