16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलेंडर को बम की तरह इस्तेमाल करने वाले शख्स की दर्दनाक मौत, 24 घंटे बाद नदी में मिली लाश, बेमेतरा पुलिस जांच में जुटी

Bemetara Cylinder Accident: आपसी रंजिश में घर को उड़ाने के लिए युवक ने सिलेंडर में ही आग लगा दी। सनकी युवक की इस कोशिश में वह बुरी तरह से जल गया। वहीं घटना के 24 घंटे बाद उसकी लाश नदी में मिली…
2 min read
Google source verification
Body of man involved in cylinder incident in Bemetara found in river after 24 hours

घर पर सिलेंडर से ब्लास्ट की कोशिश ( Photo - Patrika )

Bemetara Crime News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक सनकी युवक ने सिलेंडर को बम की तरह इस्तेमाल घर को उड़ाने की कोशिश की। इस कोशिश में वह आग से बुरी तरह से झुलस गया। वहीं इस घटना के 24 घंटे बाद उसकी लाश नदी में मिली है। दरअसल नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंधियारखोर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई सनसनीखेज वारदात में नया मोड़ सामने आया है। घर में पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर घुसकर परिवार को जिंदा जलाने और मकान को ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी रोहित वैष्णव का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद हाफ नदी से बरामद हुआ है। शव बराडेरा घाट के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bemetara Cylinder Accident: खौफनाक वारदात और आगजनी का घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 6:15 से 6:45 बजे के बीच अंधियारखोर निवासी रोहित वैष्णव, पिता लालजी वैष्णव, अचानक नारद दास वैष्णव के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसके हाथ में पेट्रोल से भरा गैलन और एक भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर था। आरोपी ने घर में मौजूद परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मकान को विस्फोट से उड़ाने और सभी को जिंदा जलाने की धमकी दी।

जली हुई हालत में घर से भागा

आरोपी की हरकत से परिवार में दहशत फैल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचने लगे। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते उसके शरीर से आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद वह जलती हुई हालत में घर से बाहर निकलकर भाग गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद 112 और 108 की टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। इधर, पीड़ित परिवार ने सरपंच दिनेश सहित ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के साथ नवागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीण आरोपी की तलाश में जुटे हुए थे।

24 घंटे बाद मिली लाश

घटना के लगभग 24 घंटे बाद बराडेरा गांव के पास हाफ नदी में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। सूचना मिलने पर चंदनु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रोहित वैष्णव के रूप में हुई।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग से बुरी तरह झुलसने के बाद आरोपी ने हाफ नदी में छलांग लगा दी होगी। हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना के दौरान की परिस्थितियों, आरोपी के नदी तक पहुंचने और मौत के कारणों समेत पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग