11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bemetara News: फिल्मी स्टाइल में चलती कार की छत पर स्टंट, पुलिस ने चार लोगों को सिखाया सबक, 10 लाख की कार जब्त

Chhattisgarh News: चलती कार में हीरो की तरह खतरनाक स्टंट करना चार युवकों को भारी पड़ गया। बेमेतरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार जब्त कर सबक सिखाया है..
2 min read
Google source verification
Police take action against youths performing stunts in Bemetara

पुलिस हिरासत में चार आरोपी ( Photo - Patrika )

Bemetara Crime News: सड़क पर स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाना चार युवकों को भारी पड़ गया। चलती कार के दरवाजों से बाहर निकलकर छत पर सवार होकर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने के मामले में बेमेतरा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। (Chhattisgarh News) पुलिस ने घटना में प्रयुक्त करीब 10 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त कर ली है।

Bemetara Car Stunt: बेमेतरा से सिमगा मार्ग पर दिखाया खतरनाक स्टंट

पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे मेन रोड पर कार क्रमांक CG 04 RA 4915 बेमेतरा से सिमगा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार चालक वाहन को तेज, उपेक्षापूर्वक और खतरनाक ढंग से चला रहा था। कार में सवार दो युवक दोनों दरवाजों से बाहर निकलकर छत पर चढ़ गए थे। इस खतरनाक स्टंट से सड़क पर चल रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान पर बन आई। हालांकि, इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

इन चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में धारा 281, 125 बीएनएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 123(1), 123(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने वाहन चालक कामेन्द्र घृतलहरे (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में घटना में तीन अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने कामेन्द्र घृतलहरे, अमन बंजारे (25), मोहित कुमार घृतलहरे (22) और तरूण कुमार घृतलहरे (19) के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।

पुलिस की सख्त अपील

बेमेतरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चलती कार की छत, दरवाजे या किसी बाहरी हिस्से पर बैठना जानलेवा हो सकता है। सड़क पर स्टंट केवल अपनी नहीं, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डालता है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और खतरनाक ड्राइविंग से बचने की अपील की है।